Saturday, April 12, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला थाना प्रभारी ने पति-पत्नी का कराया सुलहनामा

महिला थाना प्रभारी ने पति-पत्नी का कराया सुलहनामा

फिरोजाबाद। महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह की सूझबूझ द्वारा पति पत्नी व उनके घरवालों के विवाद को खत्म कराकर समझौता कराया गया। दोनों परिवारों द्वारा महिला थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया। जनपद में पुलिस महकमा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चला रहा है। जिससे अपराधी पुलिस के चंगुल में फंसते नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के सराहनीय कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे है। रविवार को महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह द्वारा पति पत्नी व उनके घरवालों के विवाद को समझौता कर सुलहनामा कराया गया। शैलेन्द्र पुत्र सुरेश चंद्र निवासी उदयभान थाना मुरसान जनपद हाथरस का अपनी पत्नी व उसके घरवालों में आपसी विवाद चल रहा था। जिसमें महिला थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर समझा बुझाकर दोनों की आपसी सहमति से सुलहनामा करा दिया। दोनों परिवारों द्वारा महिला प्रभारी मय पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया गया।