Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी सैक्यूलर मोर्चा का जल्द होगा गठनः शिवपाल

समाजवादी सैक्यूलर मोर्चा का जल्द होगा गठनः शिवपाल

2017.06.13. 6 ssp pushpendraमैनपुरी, पुष्पेन्द्र मिश्रा। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज मैनपुरी पहुचे और कांग्रेसी नेता ब्रजेश यादव के पिता के निधन पर भोगांव स्थित उनके आवास शोक संवेदना प्रकट की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह समाजवादी सैक्यूलर मोर्चा पार्टी का गठन करेगे और इसलिये इसे बनायेंगे क्योंकि समाजवादी पार्टी कमजोर हो रही है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी (मुलायम सिंह) होंगे, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के किसानों के साथ लूट हो रही है उनको समर्थन मूल्य तक नहीं दिया जा रहा है। समर्थन मूल्य माँग पर कहीं-कहीं सरकार गोली तक चला रही है। ऐसी सरकारें विफल हो चुकी है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और कहा कि पारवारिक विघटन की बजह से विधानसभा चुनावों में सपा की हार हुई। उन्होंने कहाकि बिहार में होने वाली महापंचायत में जिसको आमंत्रण दिया जाएगा वो जाएगा, लेकिन लालू यादव हमारी पार्टी के नेता नहीं है।