Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिस एडिफाई बनी हिना व मिस्टर एडिफाई रहे दक्ष

मिस एडिफाई बनी हिना व मिस्टर एडिफाई रहे दक्ष

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने मचाया जमकर धमाल
फिरोजाबाद। एडिफाई बर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भावभीन विदाई दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा फिल्मी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिससे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। वहीं कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं के लिए मिस व मिस्टर एडिफाई प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें मिस एडिफाई हिना राम रखवानी व मिस्टर एडिफाई का खिताब दक्ष गुप्ता के नाम रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व भाव व्यक्त किये। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी डायरेक्टर ललितेश जैन, विवेक अग्रवाल, मयंक भटनागर, संतोष जैन, मुकेश जैन, हेमंत अग्रवाल, विख्यात भटनागर, दीपाली भटनागर एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी एडवर्ड ने सभी बच्चों को शुभ आर्शीवाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।