Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में हर्षोल्लास से मनी भगवान परशुराम जयंती

सुहागनगरी में हर्षोल्लास से मनी भगवान परशुराम जयंती

हवन पूजन कर की आरती, बांटा प्रसाद, लगाये जयकारें
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भगवान परशुराम की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें परशुराम शिविर और भगवान परशुराम पार्क में लोगों ने पहुंच हवन पूजन कर आरती की। लोगों द्वारा भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय तथा परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मनोज भटेले द्वारा रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर पर भगवान महर्षि परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, आरती करके उनका भोग लगाया। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित राकेश राजौरिया द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक रविन्द्र लाल तिवारी, महेश शर्मा, दीपू शर्मा, जेपी शर्मा, भारत तिवारी, शीलू पाठक, संदीप पचौरी, सिद्धार्थ नागर, प्रतीक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
वहीं मंगलवार को अक्षय तृतीय पर नगर विधायक मनीष असीजा भी सुहाग नगर स्थित परशुराम पार्क पहुंचे। जहां नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चरणो में नमन किया। वहीं ब्राह्मण समाज के कई लोगों द्वारा भगवान परशुराम पार्क में परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा की सफाई के अलावा हवन-पूजन कर प्रसाद बांटा। वहीं जन कल्याण विकास समिति के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती, सोनेश चक, पवन चक्रवर्ती, दीपक गुप्ता, योगेश चक, मुकेश गुप्ता आदि लोग आदि मोजुद रहे।