Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एडीएम ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण कर प्रभुजनों को खिलाया खाना

एडीएम ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण कर प्रभुजनों को खिलाया खाना

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति के अपना घर आश्रम पर मंगलवार को एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने पहुंच निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओ को देखकर सराहा। इस दौरान अपने बेटे के जन्मदिवस पर प्रभुजनों को भोजन कराया। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम पर एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने अनिल लहरी के साथ आश्रम में प्रभुजनों के रहने की व्यवस्था को देखते हुए कमरों का निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था को देखकर बड़ी प्रफुल्लित हुए। उन्होंने आश्रम में रहने वाले प्रभुजनो के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में आश्रम में रह रहे सभी प्रभुजनों को अपने हाथों से खाना भी खिलाया। उन्होंने बताया कि आज अक्षय तृतीया और ईद के शुभ अवसर पर मेरे बेटे का जन्मदिन भी है। इस उपलक्ष में आज हमने अपने परिवार सहित बेसहारा लावारिस मानसिक रूप से अस्वस्थ रह रहे आश्रम में प्रभुजनों को अपनी ओर से खाना खिलाने का मेरे परिवार को शुभ अवसर प्राप्त हुआ। आश्रम में जितने भी प्रभुजन निवास कर रहे हैं वह सीधे प्रभु के वंदे हैं। उन्होंने कहा कि हमसे शासन-प्रशासन से जो भी आश्रम को मदद की जरूरत होगी वह जरूर पूरी करने का प्रयास करेंगे।