Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिल्ली सीएम को हिरासत में लेने पर आप में आक्रोश

दिल्ली सीएम को हिरासत में लेने पर आप में आक्रोश

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। वन रैंक वन पेंशन अधिकार प्राप्त न होने से क्षुब्ध रिटायर्ड फौजी रामकिसन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद उपजे हालात पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा उबाल है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फौजी के परिजनों से मिलने जाते समय रोकने और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के खिलाफ जिले के आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ गांधी पार्क पर जमकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने शहीद के परिजनों की गिरतारी तथा उन्हें अपमानित किये जाने को विस्मयकारी व शर्मनाक करार दिया। कहा कि मोदी सरकार ने ेपरोक्ष रूप से देश में आपातकाल लागू कर दिया है। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुये आरिफ खान ने कहा कि मोदी सरकार अब पूरी तरह तानाशाही पर आमादा हो गयी है। गैर बीजेपी सरकारों के साथ वह आपातकालीन हथकंडे अपना रही है। मध्य प्रदेश मुठभेड़ कांड के शहीद कांस्टेबल के परिजनों से मिलने जब वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जाते हैं तो वह राष्ट्रवाद हो जाता है और वहीं जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने राज्य के शहीद फौजी के परिजनों से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने से रोक दिया जाता है। आम आदमी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जायेगा। विरोध जताने वालों में जिला संयोजक रघुनन्दन दास गुप्ता के साथ युवराज दिग्विजय सिंह, चंद्रभान वर्मा, मुकेश राठौर, राजू गुप्ता, सुखवीर सिंह, उदयवीर सिंह, उदयराज सिंह, गौरव यादव, अस्मित यादव आदि रहे।