Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिशन शक्ति के अन्तर्गत स्वास्थ्य और थायरायड की दी जानकारी

मिशन शक्ति के अन्तर्गत स्वास्थ्य और थायरायड की दी जानकारी

हाथरस।मिशन शक्तिं के कार्यक्रम के अन्तर्गत मानव स्वास्थ्य और थायरायड का महत्व महिलाओं के संदर्भ में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कालेज के प्राचार्य महावीर सिहं छोंकर ने कहा कि मानव को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए एवं नियमित अतंराल शरीर की सम्पूर्ण जांच कराते रहना चाहिए। ताकि बीमारी का समय से पूर्व पता लग सके। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनन्दा महाजन ने महिलाओं में थायरायड से होने वाली समस्याओं एवं उसके बचाव के उपाय पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. दीपा ग्रोवार ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर थायराइड ग्रंथ की वृद्धि के दुष्प्रभाव पर चर्चा की। डॉ. विमलेश ने थायरायड ग्रंथि की वृद्धि को रोकने व योग एवं प्रागायाम की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. रमा शर्मा, श्रीमती नीतू नागपाल, रेखा शर्मा, मंजू आदि उपस्थित थीं।