Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।  क्षेत्राधिकारी लाइन अमित सिंह व प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन अजमेर सिंह द्वारा पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुये कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित किरण हाल में फूल माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी तथा उपस्थित अधि0/ कर्मचारीगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। कर्मचारी उपनिरीक्षक मोहन कृष्ण त्रिपाठी,उपनिरीक्षक उमेश चंद्र, उपनिरीक्षक विमलेश कुमार और मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह आज सेवानिवृत्ति हुए।