Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने 200 स्थानों पर किये योगाभ्यास कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने 200 स्थानों पर किये योगाभ्यास कार्यक्रम

हम पीएम मोदी के आभारी, 200 देशों में प्रतिष्ठापित की भारत की ऋषि परम्परा-गौरव आर्य
हाथरस।  जनपद में 8 वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में लगभग 200 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमे प्रत्येक शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के एक एक पदाधिकारी को लगाया गया था।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने रूहेरी मंडल के रूहेरी शक्ति केंद्र पर नगला उम्मेद में रहकर योग कार्यक्रम में सहभागिता की। योग अभ्यास के बाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हम सभी आभारी हैं। जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया के लगभग 200 देश हमारे ऋषि परंपरा के प्रति आभार ज्ञापित कर रहे हैं। नियमित योग के माध्यम से हम अपना शारीरिक, मानसिक विकास कर सकते हैं। जो लोग नियमित योग करते हैं वो गंभीर बीमारी से आराम पाते हैं।सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने भी योग कार्यक्रम में सहभागिता की एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय 8वां योग दिवस है। हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में अधिक से अधिक लोग योग के प्रति जागरूक हुए हैं और योग के माध्यम से ज्यादातर लोगों को रोगों से छुटकारा मिला है।कार्यक्रम संयोजक रुपेश उपाध्याय ने सासनी मंडल के सासनी शक्ति केंद्र के बच्चा पार्क में योग कार्यक्रम में सहभागिता की एवं लोगांे को योग कराया एवं योग के बाद उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को हमे अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए एवं समाज व अपने परिवारीजनों को भी योग करने के लिये प्रेरित करना चाहिए एवं आम जनता को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में भिन्न भिन्न स्थानों पर जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी हरीशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, अविनाश तिवारी, श्वेता दिवाकर, सुनील गौतम, प्रमोद सेंगर, संतराज सिंह, ब्रजेश सिंह चौहान, संतोष पाथौर, प्रीती चौधरी, विष्णु बघेल, प्रभात पचौरी, मीरा माहेश्वरी, संध्या आर्य, राजेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता, राधेश्याम पागल, अनिल सिसोदिया, विवेक वार्ष्णेय, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, धु्रव शर्मा, अनिल पराशर, राजेंद्र सिंह धाकरे, चौ. हम्वीर सिंह, अंशुल शर्मा, हम्वीर सिंह, नीरज वैश्य, दीपक उपाध्याय, योगेश परमार, ओजवीर सिंह राणा, राजवीर सिंह कुशवाहा आदि कार्यकताओं द्वारा सहभागिता की गई।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में जगह-जगह पर योगाभ्यास कार्यक्रम किए गए और इन कार्यक्रमों में क्या खास, क्या आम और क्या बच्चे सभी ने एकजुटता से भाग लिया और इसी क्रम में हाथरस शहर के पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, सासनी की ब्लाक प्रमुख डॉ. प्रतिभा कमल माहौर, भाजपा नेता दिनेश माहौर, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, भाजपा की जिला मंत्री  संध्या आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं संस्थापिका श्रीमती प्रकाशवती आर्य, वरिष्ठ आर्यसमाजी बुद्धसैन आर्य आदि ने अपने अपने घरों एवं भाजपा के शक्ति केंद्र पर पहुंचकर योग दिवस पर योगाभ्यास किया। सभी से अनुरोध किया कि अपने मन व तन को स्वस्थ रखने के लिए अपने जीवन की दैनिक क्रियाओं में योगा को भी शामिल करें।उधर सिकंद्राराऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बच्चों ने भी योगाभ्यास किया और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित के नन्हे मुन्ने बच्चों राध्या और आरव पंडित द्वारा भी अपने घर पर रहकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया और योगाभ्यास किया।