Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पण रहा

एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पण रहा

2017.06.29 03 ravijansaamnaडेरापुर विकास खंड में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत डेरापुर ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम को एसडीएम विजेता, विधायक मथुरा पाल के प्रतिनिधि व सुपुत्र महिपाल, ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला, बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम विजेता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। विधायक मथुरापाल के सुपुत्र व प्रतिनिधि महिपाल ने कहा कि लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। ये ज्ञान व विधा जिस समाज में होता है वे कभी भी पीछे नही रहता। बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था जिसे प्रदेश व केन्द्र सरकार लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दिये है कि जिला व ब्लाक स्तर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित किये जा रहे अन्त्योदय प्रर्दशनी व मेले में आमजन को कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को जानकारी देने के साथ ही इसका लाभ भी बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। सरकार की जो भी योजनायें बनती है वह सभी के लिए होती है परन्तु गरीब वंचित महिलाओं, किसानों पर फोकस अधिक होता है। सरकार द्वारा विभिन्न फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान की आये दो गुनी हो जाये। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह व डीडीओ आरआर मिश्रा ने भी बीडीओ को निर्देश दिये है कि प्रदर्शनी व अन्त्योदय मेला में सबका साथ सबका विकास, समाज के सभी वंचित, पिछडों गरीबो, सबका विकास करना है आदि पर जोर देने के निर्देश दिये है यह तभी संभव है जब जनसामान को सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिले। अधिकारियों द्वारा किसान को उन्नतिशील खाद, बीजों की जानकारी के अलावा मिट्टी की जांच भी निःशुल्क करायी जाने, किसान मिट्टी में पोषक तत्वों के कमी को जाने और उसी के अनुरूप खाद डाले और अपनी कृषि आय को बढ़ायें मत्स्य पालन, पशुपालन आदि का विकास कैसे हो आदि भी बताया गया। वन, मत्स्य, शिक्षा, पीडी, समाज कल्याण, उद्यान, पंचायत, कृषि आदि विभागों के आदि प्रदर्शनी को लाभ परक बताया गया। प्रदर्शनी व मेले में एकात्म मानववाद तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन परिचय आदि खंड विकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने बताया। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के 100 दिन विश्वास के रहे है जिसमें सरकार ने जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये है, वितरित की गयी पुस्तकें सरकार की सबका साथ सबका विकास, उत्तरप्रदेश संदेश 100 दिन विश्वास के पं.दीनदयाल उपाध्याय, एकात्मवाद के प्रेणता पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तक लाभदायक है। किया साथ ही खंड शिक्षाधिकारी उदयनारायण कटियार ने भी अपने विचार रखे।