Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सहकारिता राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी 30 को हाथरस में

सहकारिता राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी 30 को हाथरस में

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी कल 30 जून को हाथरस आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री तिवारी 30 जून को मध्यान्ह 12.10 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से वीआईपी कार द्वारा प्रस्थान कर वाया यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपरांह 02.30 बजे हाथरस आयेंगे। श्री तिवारी अपरांह 03 बजे सांसद, विधायकगण एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ ’’कोर ग्रुप’’ की बैठक करेंगे, अपरांह 04 बजे पीडब्लूडी निरीक्षणगृह, हाथरस में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे, अपरांह 05 बजे जीएसटी पर प्रबुद्धजनों, सभी विधायकगण, पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा जनपद के चार्टेड एकाउण्टेंट (सी0ए0) के साथ बैठक करने के बाद अपरांह 07 बजे हाथरस से उत्तर प्रदेश सदन, नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।