Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई तुलती जयंती 

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई तुलती जयंती 

ऊंचाहार, रायबरेली।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एन०टी०पी०सी० ऊंचाहार रायबरेली में गोस्वामी तुलसीदास जी की 525 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेवा भारती के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख रजनीश पाठक ने कहा कि प्रभु श्री राम ने शरणागत को सदैव सम्मान दिया और उसकी रक्षा की। हम सबको भी अपने जीवन में शरणागत का सम्मान और उसकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। विद्यालय के छात्रों द्वारा विवेकानंद, आर्यभट्ट, शिवाजी, एवं तुलसी समूह के माध्यम से श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का सस्वर गायन किया गया। इस गायन को प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया था। जिसके निर्णायक एन०टी०पी०सी० के अधिकारी विभूति नारायण सिंह, जीवन दीप सेवा समिति के अध्यक्ष साहबलाल श्रीवास्तव तथा सोनभद्र से आए आचार्य राजीव कुमार सक्सेना थे। प्रतियोगिता के पश्चात वी एन सिंह ने बच्चों के गाने की भूरि – भूरि प्रशंसा की। साहब लाल श्रीवास्तव ने तुलसीदास के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके लोक समन्वय कारी स्वरूप पर प्रकाश डाला। अतिथियों का परिचय, स्वागत एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रमुख दुर्गेश चंद्र पांडेय ने दी है।