Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदी भाषा अपने देश की प्रभावशाली विरासतः डॉ. संजीव आर्य

हिंदी भाषा अपने देश की प्रभावशाली विरासतः डॉ. संजीव आर्य

बागपत, जन सामना संवाददाता। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बडौत में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर पब्लिक स्कूल में लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज निदेशक एवं आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता श्रीमती कीर्ति त्यागी प्रधानाचार्य ने की।
डॉक्टर संजीव आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय एकता की कड़ी हिंदी में जोड़ी जा सकती है। हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है जिस देश में अपनी भाषा अपने साहित्य पर गर्व ना हो वह देश आगे नहीं बढ़ा सकता।
हिंदी हमारी बोलचाल की भाषा है।कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपेक्षा जैन, देव कुमार राना, अंशु तोमर, परविंदर तोमर, हिमांशु तोमर, पंकज कुमार, अनीता, परनिता, निशा, यासमीन, इसराना, पारुल, खुशबू, मरियम, रेखा मैडम, मंजू मैडम, प्रीति पवार, प्रमुख रुप से उपस्थित थे।