Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधानमंत्री ने साकार किया सरदार पटेल का सपनाः ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री ने साकार किया सरदार पटेल का सपनाः ब्रजेश पाठक

लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता थे। देश को वैश्विक गुरु के रूप में देखना चाहते थे। उनके इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। देश प्रगति के पथ पर दौड़ रहा है। देश का विकास मॉडल दुनियाभर के लिए नजीर बन रहा है। कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है।
यह विचार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जीपीओ चौराहा स्थित पटेल पार्क में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने है सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही सरदार पटेल की जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्होंने आमजन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की आजादी से पूर्व छोटी-छोटी रियासतों को एकजुट कर मजबूत राष्ट्र तैयार करने का संकल्प लिया था। उनके सपनों को पूरा करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सरदार पटेल भारत को विश्व शक्ति के रूप में देखना चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिशा में कार्य करते हुए आज देश को सुप्रीम पावर बनाए जाने के पथ पर अग्रसर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी विदेशी ताकतें आज मुंह छुपा रही हैं। हर मोर्चे पर भारत विश्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
यूपी की दुनिया भर में हो रही चर्चाः उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आज दुनिया भर में चर्चा हो रही है। विश्व के अलग-अलग देशों से निवेशक प्रदेश में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हजारों करोड़ों रुपए का निवेश अभी तक हो चुका है। अगले वर्ष आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट का ब्लूप्रिंट भी तैयार है। यह सम्मिट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।