Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का होता है आयोजन – जिला जज

आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का होता है आयोजन – जिला जज

रायबरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन विगत दिवस को दीवानी न्यायालय परिसर रायबरेली में किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्धाटन माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश के द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि न्याय व्यवस्था में वादकारियों का हित सर्वाेच्च होता है। वादकारियों के मध्य सुलह-समझौते के आधार पर लम्बित मामलों को निपटाने व आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत कृष्णकान्त पाण्डेय, प्रथम अपर जिला जज पंकज जायसवाल, अपर जिला सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज त्रिपुरारी मिश्रा, अपर जिला जज विद्याभूषण पाण्डेय (नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल त्रिपाठी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेन्द्र सिंह व विभिन्न बैंक के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव जैन नेे बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग एक लाख पच्चीस हजार मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवाद के मामलों में बिना मुकदमा दर्ज किये प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही समझौता कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के एवं उत्तराधिकार के मामले बड़ी संख्या में निस्तारित कर उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र निर्गत किये गये जैसे आदि मामले निस्तारित किए गए। दीवानी न्यायालय परिसर में कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए लोक अदालत का आयोजन किया गया। आमजन की सहायता के लिए न्यायालय परिसर में कई जगह सहायता पटल बनाये गये थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले सभी व्यक्तियों के हैण्ड सैनिटाइजेशन व निःशुल्क मास्क वितरण की व्यवस्था की गयी थी।