Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

महराजगंज, रायबरेली। नगर स्थित गल्ला मंडी में उप मंडी स्थल पर सरकारी धान खरीद केंद्र खुला हुआ है। अधिकांश किसान अपना अनाज यहां पर तौल करवाते हैं। आज दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे आरएमओ के.के. सिंह ने धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जांच पड़ताल होती देख किसान भी अधिकारियों के निकट पहुंचे और वहां मौजूद किसानों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। आरएमओ के. के. सिंह ने मौजूद किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, एसएमआई सुनीता यादव को किसानों की समस्या के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।