Monday, April 7, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसंपर्क अभियानः घर घर जाकर नगर वासियों से मुखातिब हो रहे समाजसेवी प्रवीण गुप्ता

जनसंपर्क अभियानः घर घर जाकर नगर वासियों से मुखातिब हो रहे समाजसेवी प्रवीण गुप्ता

ऊंचाहार, रायबरेली। समाजसेवी एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार गुप्ता द्वारा लगातार नगर की जनता के सुख-दुख का हाल जाना जा रहा है। नगर में जनसंपर्क के दौरान नगर वासियों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करा रहे हैं। समाजसेवी एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार गुप्ता की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी भी बनी और उनके साथ साथ नगर वासियों के घर जाकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और लोगों का हाल जाना। इसी क्रम में प्रवीण गुप्ता के द्वारा नगर में चलाए जा रहे इस जनसंपर्क अभियान में सहयोग करने के लिए डी ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा ऊंचाहार के पूर्व प्रत्याशी विवेक विक्रम सिंह भी उनके साथ मैदान में उतरे। जनसंपर्क अभियान के तहत नगर में वार्ड न.10 भीतरी गाँव में भाजपा संपर्क अभियान एवं लाभार्थी से मिल कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी के कार्यों को एवं सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस अभियान से समाजसेवी एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार गुप्ता के साथ काफी संख्या में नगर वासी जुड़ रहे हैं। इस मौके पर विधानसभा ऊंचाहार पूर्व प्रत्याशी विवेक विक्रम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम लखन गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा अभिलाष चंद्र कौशल, नगर निकाय संयोजक राज कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल महामंत्री अरविंद शर्मा, मंडल मंत्री विनीत कौशल, प्रधान प्रतिनिधि खोजनपुर सुधीर गुप्ता, ओम प्रकाश साहू, नामित सभासद, निकाय प्रभारी युवा मोर्चा सूरज मौर्य, श्याम जी सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।