Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विस चुनाव में जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया मंथन

विस चुनाव में जीत के लिए कांग्रेसियों ने किया मंथन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक इस्लामियां इंटर काॅलेज में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जोन प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह यादव उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने अपनी अपनी क्षेत्रीय भावनाओं व किस तरह से जनपद में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाये और आने वाले विधानसभा चुनावों में कैसे विजयश्री प्राप्त की जाये इस पर आगरा जोन प्रभारी स्वतंत्र देव यादव को अवगत कराया। इस पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व आगरा जोन प्रभारी स्वतंत्र देव यादव ने कहा कि यहां के कांग्रेसजनों की भावना व समस्याओं को पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे और उप्र की जनता की भावना की अपेक्षा पर गठबंधन पर विचार किया जायेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि कांग्रेसजनों की भावनाओं को हाईकमान तक पहुंचाया जायेगा। स्थानीय जनता की मूलभूूत समस्याओं के लिये संघर्ष किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी को अब बूथ स्तर पर मजबूत किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव शफात खान राजूू, अनिल कुमार यादव, हाजी सईद पटेल, अमित गुप्ता, रामनिवास यादव, स्नेहलता बबली, चंद्रकांत यादव, सतेंद्र यादव, साजिद बेग, सौरभ पोरवाल, लाला राईन गांधी, सुबूर अली, ओमनरायन कुशवाह, अरशद कुरैशी, जहीर खाकसार, आमिर अली, जावेद कुरैशी, भूूरा फारूखी आदि उपस्थित रहे।