Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने संजीव दीक्षित को किया सम्मानित

डीएम ने संजीव दीक्षित को किया सम्मानित

2016-11-06-3-sspjs-chandanकानपुर, चन्दन जायसवाल। जनता व प्रशासन के मध्य सामंजस्य स्थापित करने तथा उत्कृष्ट जनप्रिय ईमानदार कार्यशैली के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान विजय त्रिपाठी व अभिसूचना संकलन अधिकारी संजीव कुमार दीक्षित को सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किए जाने की जैसे ही घोषणा की तो हाल तालियों गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा ने विजय त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान, संजीव कुमार दीक्षित अभिसूचना संकलन अधिकारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की बुराई नहीं छिपती है। उसी प्रकार से अच्छे व्यक्तियों की अच्छाई भी जग जाहिर हो जाती है। जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा ने संजीव दीक्षित को शाल पहनाकर स्मृति चिन्ह फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। डीएम साहब ने श्री त्रिपाठी व श्री दीक्षित की मेहनत का सराहनीय प्रसंसनीय कार्यशैली से जनता व प्रशासन के बीच अच्छा सामंजस्य स्थापित हुआ जो निसंदेह तारीफ के काबिल है। यश भारती पुरस्कृत प्रोफेसर गिरिजा शंकर ने कहा अच्छा कार्य करने वाले ऐसे अधिकारियों का सम्मान निश्चित होना चाहिए। जिससे दूसरे लोग प्रेरणा लें अमित रुंगटा जी सी आई अध्यक्ष ने कहा इन सरल स्वभाव अधिकारियों ने हमेशा लोगों को गलत कार्यों को करने रोक तथा उनकी समस्या का समय रहते निदान कराया अमित जैन ने कहा संजीव दीक्षित जी एक मेहनती कर्मठ इमानदार हर दिल अजीज व्यक्ति हैं। मयूर ग्रुप के सुनील गुप्ता ने कहा कि त्रिपाठी जी व दीक्षित जी की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। एमएलए ग्रुप के मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा संजीव दीक्षित आज दूसरों के लिए अच्छाई व इमानदारी की मिसाल है। डाॅ. अवध दुबे ने संजीव दीक्षित के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि शहर के सारे डाॅक्टर संजीव के कार्यों के मुरीद है। कृष्णा ग्रुप के राघवेंद्र गर्ग ने कहा संजीव दीक्षित ने अपनी प्रतिभावान कार्यशैली से आम जनमानस के दिलों में अमित पहचान बनाई है अन्य बधाई देने वालों में आशीष, सुरेखा, टीकम चंद सेतिया अमित जैन, दीपक गुप्ता, अमित अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अमित अग्रवाल, डाॅ एम के सरावगी, एस एस पी गोरखपुर रामलाल वर्मा, एसएसपी जालौन डाॅक्टर राकेश सिंह समेत कई जनपदों के शुभचिंतकों ने संजीव को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। संजीव के सम्मानित किए जाने पर शहर के गणमान्य विभिन्न व्यापार मंडलों स्वयंसेवी संगठन डाॅक्टर व जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।