Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशामुक्ति यात्रा का सासनी में हुआ जोशीली स्वागत

नशामुक्ति यात्रा का सासनी में हुआ जोशीली स्वागत

सासनी, हाथरस। काशियाना फाउण्डेशन के बैनरतले चल रही नशामुक्ति यात्रा टीम का समाज सेवी संस्थाओं ने सासनी में पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत कियां तथा यात्रा के लक्ष्य की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
शनिवार को फाउण्डेशन के संस्थापक सुमित सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को वाराणसी से प्रारंभ हुई नशामुक्त भारत यात्रा 7 मार्च को बोधगया में समाप्त होगी। चालीस दिनों में बाइस राज्य और पिचहत्तर जिलों से गुजरने वाली यह यात्रा लोगों को नशामुक्ति के लिए जाग्रत कर नशा छोडने की मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के लक्ष्य समस्त भारत के युवाओं को उनकी तागत से परिचित कराना है, भारत का प्रत्येक युवा दुनिया को निगाह में एक ओपिनियन लीडर की भूमिका में रहे। भारत के युवाओं का मानसिक और सामाजिक चरित्र निर्माण दुनिया के लिए मिसाल बन सके। यह सभी संभव होगा जब हम नशे के विरुद्ध देश की जागरुकता को चरम पर ले जाने में कामयाब हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के युवा को ये समझा पाएंगे तो भारत की हर पीढ़ी की सहभागिता ले सकेंगे ये दुनिया के इतिहास में नई कहानी होगी, चूंकि यह यात्रा हमारे लिए धर्मयुद्ध है। नशामुक्त भारत यात्रा के जरिये हम जागरूक कर रहे है। यात्रा अपने इस अभियान के जरिए देश की करीब 5 करोड़ आबादी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत की भावी पीढ़ियां, सुसंस्कृत, शिक्षित,सभ्य और शारीरिक तौर पर मजबूत रहें। भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। ऐसा करके ही देश की सकारात्मक ऊर्जा को उचित दिशा में ले जाया जा सकता है। जिस दिन हिंदुस्तान के प्रत्येक परिवार में नशे के विरुद्ध पूर्ण जागरूकता आ जाये। यात्रा में मुख्य रूप से संस्था के दर्जनभर सदस्यीय समूह जा रहे है जिसमे संस्था के अध्यक्ष सुमीत सिंह, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सह सचिव देवेश सिंह, बृजेश चैधरी, प्रवीण तिवारी, आकाश देवराज, सदस्य धनंजय यादव, आशीष राय एवं आशीष कुमार मुख्य रूप से यात्रा में शामिल हुए है।