Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। थाना रिजावली क्षेत्रांर्गत एक युवक ने देर रात पारिवारिक कलह के चलते पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह युवक का शव फांसी पर लटका देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आस पास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।
पहाड़ीपुर निवासी लोकेंद्र कुमार (28) बेलदारी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार की शाम को झगड़ा होने के बाद घर से बाहर चला गया था। इसके बाद में रात को लौटकर वापस नहीं आया। शनिवार की सुबह लोगों ने खेत में पीपल के पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मौके पर परिजनों के साथ में ग्रामीण भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के ताऊ शेर सिंह ने बताया लोकेंद्र का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस बात से भी वह तनाव में था। उन्होने बताया कि दो महीने से वह अपने मायके में रह रही थी। 21 जनवरी को ही परिजन उसे मायके से लेकर आए थे। ग्रामीणों की मानें तो गृह कलह से तंग आकर लोकेंद्र ने यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।