Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत माता पूजन एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारत माता पूजन एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

ऊंचाहार, रायबरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऊंचाहार द्वारा नगर में भारत माता का विधिवत पूजन किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें हजारों की संख्या में ऊंचाहार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक स्वयंसेवक सामाजिक कार्यकर्ता, बालक एवं बालिकाएं, पूरी जोश -खरोश के साथ हाथ में तिरंगा लिए और मुख से भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यात्रा से पहले रामलीला मैदान में एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्र के सभी लोगों को भारत माता की साधना करनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना सब कुछ समर्पित करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। मंच पर ऊंचाहार के खंड संघचालक दयानंद मिश्र एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष निर्मल कुमार पेडीवाल उपस्थित थे।रामलीला मैदान में उपस्थित सभी लोगों ने भारत माता की आरती उतारी। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें घोष, दल घोष वादन कर रहा था ,इसके साथ ही साथ सुंदर झांकी चल रही थी। मार्ग में स्थान स्थान पर नागरिकों द्वारा स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा भी की जा रही थी। जिला प्रचारक ब्रजेश कुमार, सर्वेश सिंह चौहान जिलाप्रचार प्रमुख, जय सिंह, राकेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, राहुल सिंह, शत्रुहन सिंह, बालकृष्ण सिंह, अचल नारायण गिरी, जितेंद्र सिंह अरखा, ओम प्रकाश साहू, अभिलाश कौशल, आदि सैकड़ों लोगों ने समस्त यात्रा को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराया।