Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाये जायेंगेः प्रवर अधीक्षक

अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाये जायेंगेः प्रवर अधीक्षक

कानपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान AMRITPEX PLUS प्रोग्राम के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग द्ववारा आगामी 10 फरवरी 2023 को एक दिन में देश भर में 7.5 लाख सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर नगर मंडल में 10000 सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले जाने के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। अभियान की सफलता हेतु डाककर्मियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर आम जनमानस की योजना की जानकारी देते हुए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत के उस एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण हेतु माता पिता अथवा वैध रक्षक दवारा 10 वर्ष से कम आयु की अधिकतम दो बालिकाओं के खाते डाकघर में खुलवाए जा सकते हैं। खाते खुलवाने के लिए बलिका का जन्म प्रमाण पत्र अभिभावक के पते और पहचान का प्रमाण पत्र के साथ अभिभावक की दो फोटो की आवश्यकता होती है। खाता न्यूनतम 250 रुपए से खोला जा सकता है। एक वितीय वर्ष में न्यूनतम रु० 250/- तथा अधिकतम 150000/- जा सकते है जिस पर 7.8% वार्षिक की दर से आकर्षक ब्याज देय होगा द्य खाते में जमा करा 80-जी के अंतर्गत आयकर में छूट प्राप्ति हेतु अनुमन्य है।
यह भी बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते जाने के अभियान में प्राथमिक विद्यालयी केन्द्रों/ग्राम पंचायतों का भी सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी कानपुर नगर में डाक विभाग द्वारा संचालित इस अभियान में सहयोग किये जाने हेतु राज्य सरकार के सम्बंधित विभागों के प्रमुख को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किये है। डाक विभाग के सभी उपमंडलीय प्रमुखों /जनसम्पर्क निरीक्षक विपणन कार्यकारियों द्वारा शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से विशेष कैम्प/मेलों का आयोजन कर आम जनमानस को सुकन्या समृद्धि योजना के खातों की जानकारी प्रदान करते हुए अभिभावको को खाता खुलवाए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।