Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » स्वदेशी संदेशः बालिकाओं ने अपने हांथों से बनाईं राखियां

स्वदेशी संदेशः बालिकाओं ने अपने हांथों से बनाईं राखियां

2017.07.23. 4 ssp rakhiकानपुर, स्वप्निल तिवारी। आशा ज्योति केंद्र में विजय कराटे क्लासेस द्वारा निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण पा रही छात्राओं के बीच राखी मेकिंग संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रुति शुक्ला व विजय कुमार ने किया। इस मौके पर बालिकाओं ने भाग लिया तथा रंग बिरंगी राखियों के साथ भाई बहन के प्यार को विभिन्न तरीकों से दर्शाया। उन्होंने प्रेम के इस बंधन को जीवन भर निभाने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में बनने वाली सभी राखियों को बाल सुधार गृह यतीमखाना में अगले शनिवार प्रातः 10 बजे से आशा ज्योति केंद्र की सभी लड़कियां 181 ग्रुप के साथ लेकर जाएंगी। प्रतियोगिता के जज गौरव कुमार, मोहित, रंजना, प्रियंका तिवारी, मनीष आदि मौजूद रहे। कराटे टीम की घोषणा में अनुशासन रेखा यादव, सरगम गुप्ता, प्रिया चैधरी आदि लोग मौजूद रहे।