Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेबी-शो में नन्हें-मुन्हों की किलकारियों ने मन मोहा

बेबी-शो में नन्हें-मुन्हों की किलकारियों ने मन मोहा

कानपुर। कल्याणपुर स्थित डी.पी.एस. में नन्हे-मुन्हे बच्चों का बेबी शो आयोजित किया गया। शनिवार को डी.पी.एस. कल्याणपुर के रिवेरा प्रांगण में नन्हे-मुन्हें बच्चों का बेबी शो मनाया गया। इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हों की किलकारियों के साथ उनकी प्रतिभा चहक उठीं। ये प्रतियोगिताएँ विभिन्न श्रेणियों में हुई। निर्णायक मंडली डा. रश्मि मिश्रा, डा. अभिषेक अग्रवाल और डा. पंकज गुलाटी द्वारा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणियों में पुरस्कारों के लिए बच्चों को चयनित किया गया तथा पुरस्कारों की घोषणा की गई। इन सभी के बीच हमारे नन्हें-मुन्हे डिपसाइट्स ने एरियल डाँस व गाने प्रस्तुत किये। बच्चों के साथ उनके पैरेंट्स ने रैम्प वाॅक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. अर्चना निगम ने अभिभावकों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि हमारा यह छोटा-सा प्रयास कानपुर शहर में विद्यालय के स्तर पर अनूठी पहल है, जिसमें बच्चों और अभिभावकों को एक्सप्लोर करने का खुला मंच मिला और नौनिहालों की किलकारियों व प्रतिभा ने सभी को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। 6 से 12 माह के बच्चों में कियांश मोरे, कनव साहनी, काव्या गुप्ता सांत्वना पुरस्कार काशवी जुनेजा – तरिनी 1 से 2 वर्ष के बच्चों में सिद्धांत गुप्ता, गुरनाज कौर, सान्विक गुलाटी, सांत्वना पुरस्कार- दर्श दीक्षित 2 से 3 वर्ष के बच्चों में किया अग्रवाल, धान्विन दीक्षित, प्रिसा द्विवेदी सांत्वना पुरस्कार अयान्सी सहाय 3 से 4 वर्ष के बच्चों में शान्विका भार्गव, रूद्र शर्मा,अहाना कपिल सांत्वना पुरस्कार अविक अग्रवाल ने पुरस्कार जीता। इस मौके पर स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।