Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आप ने दिलाई संविधान की रक्षा करने की शपथ

आप ने दिलाई संविधान की रक्षा करने की शपथ

मथुरा। अशोक विहार शिवजी का नगला मनीष पुरम में तिरंगा शाखाओं का आयोजन किया गया। अशोक विहार में तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सैनी ने शाखा सेवियों को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। शाखा प्रमुख देवेंद्र सैनी ने समवेत राष्ट्रीय गान गाया। डाढरा मोहल्ला के निवासियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि निगम नगर निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन में लीकेज को तो रोक दिया गया है लेकिन पीने लायक शुद्ध पानी पाइप लाइन से नहीं मिल रहा है। लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। इस समस्या को शीघ्र ही नगर निगम के संज्ञान में लाए जाने का फैसला किया गया। इसी क्रम में बाढ़पुरा स्थित घर घर जल योजना के अंतर्गत तीन वर्ष पूर्व डाली गई पाइप लाइन में अभी तक पेयजल सप्लाई न होने से नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं तथा उनके द्वारा शीघ्र ही शिकायतों का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद तीन महीने से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। समस्याओं के संबंध में शीघ्र ही निगम प्रशासन से मुलाकात कर समाधान कराने का आश्वासन जिला प्रमुख सुरेश कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज यूथ विंग राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य आदेश शर्मा शाखा प्रमुख अंसार शाह अल्वी दिनेश चंद सैनी अशोक माहोर अर्जुन जगदीश सैनी डालचंद माहोर जीतू सैनी सर्वेश यादव विजेंद्र कालीचरण यशोदा देवी द्रोपदी देवी विमला देवी आदि उपस्थित थे।