Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर लोगों से करें संपर्क-रंजनीकांत माहेश्वरी

कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर लोगों से करें संपर्क-रंजनीकांत माहेश्वरी

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी रहे।
भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर सभी वर्ग के लोगों से सीधा संपर्क करें। इस अभियान के तहत जन-जन को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किये गए कार्यो का जनता के बीच जाकर बताए। वहीं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सेवा समर्पण, पराक्रम व ऊर्जा से कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है। कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी लगातार हर चुनावों में विजयश्री प्राप्त कर रही है। इसी ऊर्जा के साथ कार्य करना है। इस दौरान सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, जिलाअध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, दीपक राजोरिया, दीपक चौधरी महामंत्री, राजीव गुप्ता, अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, शशी कला यादव, सुमन चतुर्वेदी, संजय चक, आकाश शर्मा, हनुमंत सिंह बघेल, महिपाल निषाद, विनोद पाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजू तोमर, केशव गुप्ता, रूपेश शुक्ला, डॉ यशवीर सिंह डोगरा, पूरन सिंह, देवेंद्र बेनीवाल, जगदीश पथरिया, मुनेंद्र चौहान, पंकज गहलोत, सुमित शर्मा, सुशील पोनिया, गोपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, नीलकमल यादव, सुरेन्द्र सावन झा, सतेंद्र भारद्वाज, धर्मेंद्र तेंगुरिया, संजय परमार, योगेंद्र चौहान, विकास पालीवाल, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।