Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्मचारियों ने फैलाई झोली, खाली पेट कैसे मनाएं होली

कर्मचारियों ने फैलाई झोली, खाली पेट कैसे मनाएं होली

बकाया वेतन को लेकर पालिका अधिकारियों को घेरा, नारेबाजी
मथुरा। पिछले दो माह से वेतन न मिलने से परेशान पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पालिका पहुंच अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की। अधिकारियों ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया तो झोली फैलाकर बोले साहब खाली पेट भला वे कैसे होली का त्यौहार मनाएं। अधिकारी उन्हें समझाते रहे और शांत करने के प्रयासों में जुटे रहे। दरअसल नगर पालिका के स्थाई एवं संविदा को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला जिसके चलते ये कर्मचारी काफी आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। होली से पूर्व उन्हें वेतन मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अभी भी उन्हें वेतन मिलने की कोई प्रक्रिया होती नजर नहीं आई तो उनका आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। तमाम कर्मचारी एकत्रित होकर पालिका के अधिशासी अधिकारी कक्ष में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यवाहक ईओ योगेंद्र शर्मा एवं अन्य अधिकारियों को घेर लिया। वहां जमकर नारेबाजी की और वेतन की मांग की। अधिकारियों ने घंटों तक उन्हें समझाया । काफी जददोजहद के बावजूद कर्मचारी काफी समय तक वेतन दिलाए जाने की मांग पर अडे रहे।