Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान, गरीब, व्यापारियों के हित में कार्य कर रही भाजपा

किसान, गरीब, व्यापारियों के हित में कार्य कर रही भाजपा

मथुरा। भाजपा के जिला प्रभारी एवं एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा किसान, मजदूर, गरीब एवं व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। लोगों को कैसे अधिक से अधिक सहूलियत मिल सकें। इसको लेकर निरंतर काम किया जा रहा है। वे शहर के वाल्मीकि पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी घनश्याम सिंह लोधी और रघुवर सिंह तोमर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बताया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमर सिंह पोनियां ने भी सरकार की रीति नीतियां के बारे में बताया। केन्द्र प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण सेठ ने कहा की भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य करने वाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हुकम चन्द अग्रवाल ने की। इस दौरान आर एन भारद्वाज, कन्हैया लाल गोयल, प्रेम श्रोत्रीय, सुमित शर्मा, छोटे लाल सैनी, सतीश वाल्मीकि, गिर्राज वाल्मीकि, मोहन सिंह माहौर, तेजो माहौर, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मीनारायण वाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष अशोक सांगवान, सचिन शर्मा, मोहन दत्त शर्मा सत्यवान आदि मौजूद रहे।