Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दहेज हत्या की घटना के वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या की घटना के वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा डीपी एक्ट के वांछित नयापुरवा मजरे चन्दापुर निवासी आरोपीगण मो0 मुश्तकीम पुत्र मो. इश्तियाक, दिलशाद पुत्र मो0 इश्तियाक व दो महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक रामफल मिश्रा, आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी आनन्द कुमार, महिला आरक्षी शगुन शर्मा, महिला आरक्षी प्रीती सिंह थाना महराजगंज रायबरेली से मौजूद रहे।