Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न्याय चक्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम पांच अप्रैल को

न्याय चक्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम पांच अप्रैल को

सासनी, हाथरस। न्याय चक्र फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो हमेशा मजलूमों की सहायता में तत्पर रहती है। कहीं भी किसी भी हाल में यदि कोई पीडित है तो उसे न्याय दिलाने के लिए तैयार रहती है।
यह जानकारी देते हुए न्याय चक्र फाउंडेशन राष्ट्रीय संगठन प्रमुख विष्णु मिश्रा ने बताया कि फाउण्डेशन का एक राष्ट्रीय स्तर का कार्रक्रम 5 अप्रैल दिन बुधवार को सासनी विजयगढ़ मार्ग स्थित राठी गेस्ट हाउस में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्याय चक्र फाउंडेशन का यह कार्यक्रम लोगों के लिए अन्याय के विरुद्ध और न्याय के हित में जागरूक करना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को आगे और अधिक सशक्त करना तथा शिक्षा का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि कार्रक्रम में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रशासन के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।