Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे किया सत्याग्रह

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे किया सत्याग्रह

फिरोजाबाद। कांग्रेस कमेटी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाला राईन गांधी ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार द्वारा संविधान को कुचलकर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संत कुमार ने कहा जिस प्रकार से यह सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। जिसका विरोध काग्रेंस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक करेगी और 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता की सरकार देश में बनेगी। सत्याग्रह में शामिल होने वालों में अनिल कुमार, आकाश कुमार, सुनील पांडे आदि रहे।