Tuesday, May 7, 2024
Breaking News

हाथ का साथ छोड कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हुये साईकिल पर सवार

इटावा। 25 वर्षो से कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरा बने कद्दावर नेता पूर्व जिलाध्यक्ष ,सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के समक्ष सैफई में सपा में हुए शामिल।इटावा की राजनीति में आज बड़ा धमाका हुआ और कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा।पिछले लगभग 25 वर्षो से कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरा बने और जनपद में हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने और सभी छोटे बड़े चुनावों की जानकारी रखने के साथ किसान ,मजदूर,पीड़ित,की हर संभव मदद करने वाले जनपद कांग्रेस में सचिव,महासचिव,मीडिया प्रभारी,उपाध्यक्ष पद पर रहने के साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव के समक्ष सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि उदय भान सिंह यादव अनुभवी नेता के साथ अच्छे जानकार है ।

Read More »

पश्चिम रेलवे के मुंबई डिवीजन ने 100वीं टेक्सटाइल एक्सप्रेस का संचालन किया

रेलवे ने यह उपलब्धि 05 महीने की अवधि में ही अर्जित की
पहली टेक्सटाइल एक्सप्रेस 01 सितम्‍बर, 2021 को शुरू की गई थी
नई दिल्ली। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन (मंडल) ने चल्थान (सूरत क्षेत्र) से संकरैल (खड़गपुर डिवीजन, एसईआर) तक 100वीं टेक्‍सटाइल ट्रेन के लदान की महत्‍वपूर्ण उपलिब्‍ध अर्जित की है।
रेल और कपड़ा राज्‍य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने दिनांक 01.09.2021 को उधना से ऐसी पहली ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

Read More »

नौसेना की पश्चिमी कमान का नौसेना अलंकरण समारोह-2022 मुम्बई में सम्पन्न

पश्चिमी नौसेना कमान के लिये नौसेना अंलकरण समारोह-2022 का आयोजन आठ फरवरी, 2022 को मुम्बई में किया गया।
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीसीएम, एडीसी, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्वतंत्रता दिवस 2020 और गणतंत्र दिवस 2021 पर घोषित शौर्य तथा विशिष्ट सेवा पदक नौसेना कर्मियों को प्रदान किये।
समारोह के दौरान, कमांडर धनुष मेनन और हरिदास कुंडु एमसीए (एफडी) II को नौसेना पदक (शौर्य) प्रदान किये गये, जबकि कोमोडोर अनिल मार्या को नौसेना पदक (कर्तव्यपरायणता) से सम्मानित किया गया। रियर एडमिरल संदीप मेहता, सर्जन रियर एडमिरल आरती सरीन, कोमोडोर श्रीकान्त केसनूर, कैप्टन बीरेन्द्र सिंह बैंस, कैप्टन सुमित सिंह सोढी, कैप्टन कपिल भाटिया और एमसीपीओ I (जीडब्लू)/ मानद सूबेदार लेफ्टीनेन्ट जय सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।

Read More »

मेरी ख़्वाहिशों की लिस्ट में ‘तुम’

कहते है दाम्पत्य जीवन से गहरा कोई बंधन नहीं होता। प्रेम से शुरू होकर करुणा की यात्रा वाला सफर, पर जब प्रेम की अभिव्यक्ति को अपने हमसफर का सुंदर एहसास मिल जाता है तो दुनिया वाकई बहुत खूबसूरत हो जाती है। एक ऐसा हमदर्द जो आपके मौन और मनोभावों को पहचानने की क्षमता रखता हो तो मन-बसंत के नवीन प्रसून खिलने लग जाते है। तेरा मेरे जीवन में होना मेरे जीवन की बगियाँ को महका देता है। तेरा होना मुझे संजने-सँवरने और कुछ नया करने को प्रेरित करता है। तू ही तो मेरे जीवन में खुशियों की सुनहरी चाबी है। तेरे साथ ही तो मैं रूठना, मनाना, गुनगुनाना, इतराना, इठलाना जैसी भावनाओं को व्यक्त करना चाहती हूँ। तेरे होने से हृदय के एक कोने में सुखों की कल्पनाओं को सँजोये रखती हूँ।

Read More »

किस दिशा में जा रही है आज की युवा पीढ़ी

हिजाब, बनाम भगवा स्कार्फ़ किसके दिमाग की उपज है ये तो नहीं पता, पर अगर आज की युवा पीढ़ी ऐसे मामलों में अटकी और उलझी रहेगी तो देश का भविष्य धुँधला समझो। युवाओं की काबिलियत पर देश का भविष्य टिका होता, है देश की रीढ़ होता है युवाधन। पर आजकल देश में जो माहौल दिख रहा है वो देश के भविष्य पर एक प्रश्नार्थ खड़ा करता है। युवा स्वार्थी हो गया है या यूँ कहे की भटक गया है। वो देश की तरक्की के बारे में न सोच कर सिर्फ अपने बारे में सोचता है या नेताओं के भड़काऊँ भाषणों से प्रभावित होते अपने लक्ष्य से भटक रहे है। नारे और पत्थरबाज़ी में अटक गए है। डेमोक्रेसी का गलत फ़ायदा उठाते देश में अशांति और अराजकता फैलाने में लगी युवा पीढ़ी पर अंकुश लगाना होगा और सही दिशा में मूड़ना होगा।

Read More »

कृष्ण कला मंच द्वारा अमित, राजीव और छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। कृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के अमित, राजीव तथा छात्रा श्रुति को साहित्य सेवी सम्मान 2022 देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया। जिसमें कांगड़ा के राजीव,अमित और श्रुति शामिल हैं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, अमित और राजीव के माता पिता हंस राज और सरोज कुमारी, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवालने शुभकामनाएं दी।
श्रुति के माता पिता बीना देवी और वीर सिंह ने भाषा अध्यापक राजीव डोगरा और मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा का धन्यवाद किया जो हमेशा ही साहित्यिक गतिविधियों के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं।

Read More »

‘डीवर्मिंग-डे’ मनाइये, खुश और स्वस्थ रहिये

राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 फरवरी और 10 अगस्त को द्विवार्षिक रूप से मनाया जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 1- 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों में आंतों के कृमि संक्रमण के इलाज के लिए एक निश्चित दिन है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सलाह के अनुसार नियमित रूप से डीवर्मिंग करने से बच्चों और किशोरों में कृमि संक्रमण समाप्त हो जाता है, जिससे बेहतर पोषण और स्वास्थ्य प्राप्त करने में योगदान होता है। हेल्मिंथियासिस परजीवी कृमियों से होने वाला संक्रमण या रोग है। राष्ट्रीय डीवर्मिंग दिवस को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 फरवरी और 10 अगस्त को द्विवार्षिक रूप से मनाया जाता है। डीवर्मिंग का कार्यान्वयन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नेतृत्व में, महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ और तकनीकी भागीदारों से तकनीकी सहायता के सहयोग से किया जाता है। इसे 2015 में लॉन्च किया गया था।

Read More »

पर्वतमाला परियोजना, पहाड़ों की मुश्किल भौगोलिक स्थितियों के लिए वरदान साबित होगी

पर्वतमाला परियोजना से रोपवे के बुनियादी ढांचे संचालित प्रमुख कारकों परिवहन का किफायती माध्यम, तेज माध्यम पर्यावरण के अनुकूल लास्ट माइल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा- एड किशन भावनानी
भारत तेज़ी के साथ अपने लक्ष्य विज़न 2047 सहित अनेक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को नए भारत, डिजिटल भारत के अनुसार बनाने, ढांचागत सुधार करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लिए अर्थव्यवस्था में जान फूंकने कौशलता विकास कार्यक्रमों, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल कृषि सहित परिवहन क्षेत्र में सबसे बड़ी परियोजनाओं भारतमाला, सागरमाला और अभी बजट 2022 में प्रस्तावित पर्वतमाला परियोजनाओं को शामिल करके बुनियादी परिवहन ढांचे का आधुनिकीकरण कर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में परिवहन कनेक्टिविटी से पर्यटन उद्योग और रोज़गार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी और वर्तमान प्रस्तावित पर्वतमाला परियोजना से रोपवे के बुनियादी ढांचे संचालित करने वाले प्रमुख कारकों में परिवहन का किफायती मध्यम, तेज माध्यम, पर्यावर अनुकूल, लास्ट माइल कनेक्टिविटी का अधिक लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है।

Read More »

मुरादाबाद से लापता युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

फिरोजाबाद। मुरादाबाद से लापता युवती को शिकोहाबाद पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। उसके गुमशुदगी दर्ज थी।
शिकोहाबाद सुभाष चौराहा पर सोमवार की शाम एक युवती खड़ी थी। पुलिस वालों की उस पर नजर गई तो उससे पूछताछ की। लड़की ने अपना नाम मुस्कान बताया। उसने बताया वह रामगंगा बिहार थाना सिविल लाइन मुरादाबाद की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की के बताए मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को उसके बारे में जानकारी दी।

Read More »

पीएसी के जवानों ने चौराहों पर चलाया चेकिंग अभियान

फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव कराने को जनपद से फोर्स रवाना होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पीएससी संभाले हुए हैं। नगर के प्रमुख स्थानों पर पीएसी तैनात कर चेकिंग की गई।प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जनपद से दो दिन पूर्व काफी संख्या में पुलिस बल को बाहर भेजा गया है।

Read More »