Thursday, May 16, 2024
Breaking News

राम लला को अर्पित की जाएगी कान्हा की रजत बांसुरी

मथुरा: जन सामना संवाददाता। ब्रज के लाड़ले जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज भी अवधपुरी अयोध्या में नव निर्मित भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला को बधाई देने के लिए जाएंगे। ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज की ओर से मंदिर सेवायत आचार्य मयंक गोस्वामी बंटू महाराज को मिले निमंत्रण के बाद सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर आचार्य मयंक गोस्वामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र बिहारीजी के श्री चरणों में समर्पित किया और 22 जनवरी को बिहारीजी से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने की विनती की।
आचार्य मयंक गोस्वामी बंटू महाराज ने बताया कि हमारे ब्रजभूमि में अनादिकाल से ठाकुरजी की सेवा,सेवा भाव से की जाती रही है। आज भी हमारे ब्रज में जितनी भी सेवाएं होती हैं वह सब भाव से होती है। भाव की प्रधानता हमारी आराधना व उपासना में शामिल है। उसी भाव की प्रधानता के अनुरूप ठाकुर ठाकुर बांके बिहारी जी अपने श्रीराम को बधाई देने के लिए जाएंगे। रामलला के लिए रजत बांसुरी के साथ साथ रजत व स्वर्ण के खेल खिलौने, चांदी के पात्र, 21 किलो तुलसी दल, जो वहां प्रसाद में अर्पित की जाएगी।

Read More »

यूरिया बैग का पांच किलो वजन कम करने के विरोध में उतरे किसान संगठन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। सरकार ने यूरिया का वजन एक बार फिर घटा दिया है। अब इसका वजन 40 किलो होगा। फर्क सिर्फ इतना है कि ये नीम कोटेड यूरिया की जगह सल्फर कोटेड होगा। भाकियू चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार ने सब्सिडी खत्म करने की बजाए पांच किलोग्राम वजन कम कर किसानों पर सलीके से वजन डाल दिया है। 266.50 की कीमत भले ही नहीं बढ़ाई गई है लेकिन उसकी भरपाई पांच किलो वजन घटा कर पूरी कर ली गई है। केन्द्र सरकार ने किसानों की दो गुनी आमदनी करने का लक्ष्य 2022 तय किया था, दुसरी ओर किसानों की समझ में ये नहीं आ रहा है कि सरकार आमदनी दो गुनी कर रही है या फसलों की लागत बढ़ा रही है।
किसान राजवीर सिंह का कहना है कि एक तरफ किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर खेती किसानी की लागत लगातार बढ़ रही है। आलू किसानों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। एक साल लाभकारी मूल्य मिल जाता है तो दो तीन साल आलू फिकने की नौबत आ जाती है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का किया बखान

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के आज ग्राम शहजादपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने की। साथ में लोक सभा संयोजक आर बी सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराया और अयोध्या में बन रहे भव्य श्री मंदिर के लिए भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने भी क्षेत्रवासियो को बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की मदद करने वाली सरकार है।

Read More »

कोसी कलां में वेंडर जोन का विरोध, डीएम ने दिए जांच के आदेश

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कोसीकलां नगर पालिका द्वारा रेहडी वालों के लिए बनाए गए वैंडर जोन के स्थानों को लेकर व्यापार मंडल द्वारा विरोध किया गया है। जिलाधिकारी मथुरा के समक्ष तमाम तर्क देते हुए पालिका द्वारा बैंडर जोन गलत तरीके से बनाए गए हैं। व्यापारियों की मांग और मामले को देखते हुए डीएम ने तहसीलदार छाता को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। दरअसल नगर पालिका द्वारा शहर में रेहडी पर सामान रखकर बिक्री करने वालों के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिनमें थाना रोड सहित सात स्थान शामिल हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उद्योग बंधू बैठक में इस मामले को जोर शोर से उठाया है।
मंडल के महामंत्री मनीष अग्रवाल एचआई ने जिलाधिकारी के समक्ष बताया कि थाना रोड पर अवैध तरीके से पालिका द्वारा सड़क एवं फुटपाथ को वैंडर जोन घोषित कर दिया है। जबकि यहां पर पंचायती बालिका महाविद्यालय भी संचालित है। ऐसे में यहां तमाम विक्रेताओं की आड में असामाजिक तत्व भी खडे हो जाते हैं।

Read More »

सर्दी के मौसम में पानी पीने से दूरी बनाना पड़ सकता है भारी

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । सर्द मौसम में पानी से यारी न तोडें। पानी पीने से तौबा करना आपको भारी पड़ सकता है। खास कर ऐसे लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है वह एक दो घंटे बाद पानी पीते रहें। अन्य पेय पदार्थ भी इसमें मददगार साबित होते हैं। सर्द मौसम में ब्लड प्रेसर के मरीजों की परेशानी बढ जाती है। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में आम दिनों की तुलना में पहुंचने वाले ब्लड प्रेसर के मरीजों की संख्या बढ गई। जिला चिकित्सालय के सीएमएस मुकुंद बंसल ने बताया कि सर्दी का जो सितम हो रहा है इसमें सीनियर सिटीजन और बच्चों को खास कर घर से जरूरी काम के लिए भी न निकालें। आम जनमानस भी जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें। अपने सिर को और पैरों को ढक कर रखें, गुनगुना पानी पीते रहें जिससे हार्ट अटैक की संभावना नगन्य हो जाती है। ओपीडी में ब्लड प्रेसर के मरीज बढे हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है, सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ जाता है। ब्लड प्रेशर के मरीज घर से बाहर न निकलें, नमक का सेवन कम करें और दवा नियमित खाते रहैं। उन्होंने बताया कि पानी पीते रहें, इस मौसम में प्यास नहीं लगती है, जिससे खून के थक्के बनने और हार्ट अटैक की संभावना बढ जाता है। हर दो तीन घंटे पर एक गिलास पानी पीते रहें। सोने से पहले गुनगुना पानी पीएं।

Read More »

अंग्रेजी नववर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का हुआ विमोचन

मथुरा: जन सामना संवाददाता। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी पर प्रमुख व्यवसाय पप्पू गौतम अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें हर वर्ष की भांति अंग्रेजी नव वर्ष माता रानी पंचांग कैलेंडर का विमोचन संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा सचिव नारायण प्रसाद शर्मा दिलीप कुमार पांडे विवेक उपाध्याय मथुरा भार्गव सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव सुरेंद्र मुकुट वाले मुरलीधर शर्मा पंकज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि यह कैलेंडर देश की जाने-माने फिल्मी सितारों के ज्योतिषाचार्य सुरेश चांद वशिष्ठ द्वारा संपादन किया हुआ है। श्री प्रदीप पंत प्रभा दीप निवासी पुणे द्वारा यह कैलेंडर हर वर्ष संस्थान की नेतृत्व में विप्रो को निशुल्क वितरण किया जाता है।

Read More »

शाम होते ही रोहनिया सीएचसी बन जाती है डरावनी हवेली !

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । अक्सर आपने कहानियों में डरावनी हवेली का नाम सुना और फ़िल्मों में देखा भी होगा। कहानियों और फिल्मों की देखी और सुनी गई ऐसी डरावनी हवेली को यदि सचमुच देखना है तो आपको रायबरेली जिले ऊंचाहार से सलोन रोड़ पर स्थित रोहनियाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक आना पड़ेगा। यहां दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है परंतु शाम होते ही आस पास के लोग और मरीज भी इसके पास आने से डरते होंगे।
बता दें कि हर रोज जैसे ही दिन ढलता है वैसे ही रोहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगी बत्तियां बुझ जाती हैं और फिर सारा स्टॉफ अपने कामों में मगन हो जाता है। रोहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री के गेट को खुला छोड़कर अस्पताल परिसर के सारे मुख्य गेट चौनल बंद कर लिए जाते हैं।
गौरतलब और चौंकाने वाली बात तो यह है कि जैसे ही ऊंचाहार से सलोन मार्ग पर कोई अनजान चार पहिया वाहन सीएचसी रोहनियां के गेट पर थोड़ी देर के लिए रुकता है और वाहन से उतरकर अस्पताल परिसर के चौनल पास जाकर स्थित को झांकने का प्रयास करता है, वैसे ही रोहनियां सीएचसी की चौतरफा लगी लाइटें जगमगा उठती हैं।

Read More »

फायर हाई रिस्क एरिया में कान्हा की नगरी, इंतजाम नाकाफी !

♦ लगातार खडी हो रही हैं ऊंची बिल्डिंग, बढ़ रही आबादी
♦ सभी तहसील में फायर स्टेशन स्थापित करने की कवायद जारी
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । कान्हा की नगरी को विकास के पंख लगे हैं। विकास को देखते हुए जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। हाईराइज बिल्डिंग खड़ी हो रही हैं। हॉस्पिटल, होटल, मोटल, टावरों की श्रृंखला खडी हो गई है। इस पर लगातार काम जारी है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अग्निशमन के इंतजामात बेहद जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा मथुरा वृंदावन सांस्कृतिक धरोहरें हैं। यहां की गलियां कुंज हैं और पुरानी इमारतों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है। ऐसे में मथुरा वृंदावन फायर हाई रिस्क एरिया की कैटेगरी में आ जाते हैं। इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों में काम शुरू हुआ है लेकिन काम की गति बहुत धीमी है। इस समय मथुरा और कोसी में फायर स्टेशन हैं। इस समय जनपद की सभी तहसीलों में फायर स्टेशन स्थापित करने की कवायद चल रही है। इसके तहत वृंदावन में जगह चिन्हित कर ली गई है और प्रस्ताव तैयार कर नगर आयुक्त को सौंपा जा चुका है। वहीं महावन में भी फायर स्टेशन के लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा गोवर्धन, वृंदावन और महावन में फायर टेंडर यूनिट तैनात है। जिससे क्षेत्र में आगजनी की सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जा सके।

Read More »

यूरिया का वजन फिर घटा, 45 किग्रा की जगह 40 किग्रा का होगा बैग

नई दिल्ली: जन सामना डेस्क। केन्द्र सरकार ने यूरिया का वजन एक बार फिर घटा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब 40 किलो ग्राम की पैकिंग में आएगी।
बता दें अब नीम कोटेड यूरिया 45 किलो ग्राम की जगह सल्फर कोटेड यूरिया 40 किलो के बैग में आएगी। नया उत्पाद औसतन 30 रुपये प्रति बैग मंहगा होगा। वहीं कीमत पुरानी यानि 266.50 (जी एस टी सहित) ही रखी गई है। केन्द्र सरकार द्वारा उर्वरक निर्माता कम्पनियों को इस बारे में पत्र भी जारी किया गया है। वैश्विक बाजार की दृष्टिगत उर्वरक की कीमत में बढ़ोत्तरी किये जाने की सम्भावना थी किन्तु सरकार ने कीमत को ना बढ़ाकर बैग का ही वजन कम कर दिया।
बताते चलें कि देश के किसान अपनी फसलों की अधिक पैदावार करने के लिये ज्यादातर फसलों में यूरिया खाद का ही प्रयो करते हैं।

Read More »

 25000 के इनामियां हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से हुई मुठभेड

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर पुलिस की अपहरण और बलात्कार के मामले में वांछित 25000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हिमाचल पुत्र रामगोपाल निवासी धौनई थाना नगला खंगर फिरोजाबाद पर लूट डकैती चोरी समय अन्य अपराधों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे में वांछित था। वहीं थाना उत्तर क्षेत्र से वह अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित था। हिमाचल यादव के विरुद्ध जनपद आगरा, मैनपुरी व जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा बैंदी की पुलिया पर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गयी।

Read More »