Monday, April 29, 2024
Breaking News

प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 के आयोजन के सम्बन्ध में तैयारी बैठक आहूत की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने प्रदर्शनी को आकर्षक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में नवाचार का अधिक से अधिक उपयोग किया जाये। इस कार्य में विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने प्रदर्शन से ज्यादा लोगों को सिखाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लोगों के पास घर में बागवानी के लिये जगह कम या न के बराबर होती है। घर में गार्डेन बनाने से घर की खूबसूरती के साथ न्यूट्रीशन वैल्यू बढ़ेगी और वायु प्रदूषण में कमी आयेगी। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को घर में गार्डनिंग की पद्धतियों की जानकारी दी जाये।

Read More »

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ निलम्बित

♦ लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर चिकित्सक भी हुए बर्खास्त
♦ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर दोनों के खिलाफ हुई कार्रवाई
लखनऊ। विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने एवं चिकित्सा सेवाओं में लगातार लापरवाही के चलते सिद्धार्थनगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या के स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. मेराज अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद सिद्धार्थनगर के सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार बाजपेयी को सहारनपुर मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डॉ. बाजपेयी द्वारा चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जनपद में संचालत राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रति भी गंभीर लापरवाही बरतने एवं पद के दायित्वों का ठीक से निर्वाहन न करने संबंधित जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। निदेशक, प्रशासन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read More »

‘स्‍वस्‍थ भारत सप्‍ताह’ का प्रारम्भ

वर्धाः जन सामना डेस्क। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में भारत सरकार के ‘स्‍वस्‍थ भारत अभियान’ के तहत विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ‘स्‍वस्‍थ भारत सप्‍ताह’ का प्रारंभ स्‍वस्‍थ भारत की शपथ लेकर किया गया।
शुक्रवार, 19 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे लीला विभाग में विवि के कुलपति डॉ. भीमराय मेत्री की अध्‍यक्षता में ऑनलाइन शपथ ली गयी। कुलपति डॉ. भीमराय मेत्री ने सभी को स्‍वस्‍थ भारत की शपथ दिलायी। प्रारंभ में कार्यक्रम के संयोजक दर्शन एवं संस्‍कृति विभाग के अध्‍यक्ष डॉ. विपिन कुमार पाण्‍डेय ने स्‍वस्‍थ भारत सप्‍ताह की जानकारी दी।

Read More »

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

जन सामना डेस्क। मणिपुर में हिंसा की आग महीनों से लगातार सुलगती चली आ रही है जोकि एक बार फिर से भड़क उठी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी की रात और 18 जनवरी की सुबह मणिपुर के कई जिलों में हिंसा की घटना देखने को मिली है और पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आयी है। इस हिंसा में सीमा सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हुए हैं। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच प्रदेश के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना निंगथौखोंग खा खुनौ में हुई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मारे गए लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गोलीबारी में बचे एक व्यक्ति के हवाले से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब मजदूर खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पांच से छह हथियारबंद बदमाश आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी।’’
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्हें गोली मारने के बाद बदमाश उन पहाड़ी इलाकों की ओर भाग गए, जहां से वे आए थे। इसी के साथ राज्य में बुधवार से अब तक करीब सात लोगों की हत्या की जा चुकी है जिनमें पुलिस के दो कमांडो भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को सुबह के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Read More »

ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा इस बार क्षेत्र ग्राम पंचायत आइमा जहनिया में पहुंची। ग्राम पंचायत आइमा जहनिया के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। ग्राम प्रधान मनीष गौतम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा संयोजक आर.बी. सिंह , विधान सभा संयोजक जितेंद्र सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने फीता काट कर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Read More »

रोटरी क्लब ने 51 बालिकाओं को बांटे स्वेटर

फिरोजाबादः संवाददाता। गुरूवार को बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब शिकोहाबाद द्वारा असहाय, गरीब 51 बालिकाओं के सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर पाकर छात्राऐं खुशी से प्रफुल्लित हो उठी।
रोटरी क्लब शिकोहाबाद के पदाधिकारियों ने बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहुंचकर गरीब 51 छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु गर्म स्वेटर वितरित किये। इस अवसा पर प्रधानाचार्य स्वालिहा परवरन ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि समय-समय पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी असहाय लोगों की सहायता एवं मद्द के लिए हर समय तैयार रहते है।

Read More »

किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर भाकियू अराजनैतिक ने भरी हुंकार

♦ मुख्यमंत्री से गन्ना किसानों के मूल्य का निर्धारण करने की मांग, अन्यथा उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
फिरोजाबादः संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान के निर्देशन में जिलाध्यक्ष एड पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा है। जिसमें गन्ना किसानों की समस्या का निदान कराने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सोलंकी ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों की मांग पर मूल्य का निर्धारण अभी तक नही किया गया। गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य निर्धारण किया जायें। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा की गन्ना किसान उचित मूल्य न मिलने से बेहद परेशान है अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो अग्र आंदोलन किया जायेगा।

Read More »

अभिभावकों के साथ दर्शन यात्रा में शामिल हों छात्र-छात्राएं

फिरोजाबादः संवाददाता। प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं रामेण दर्शन यात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यात्रा की तैयारियों को लेकर समित के संयोजक एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शिक्षण संस्थानों में संपर्क किया जा रहा है।
इसी संपर्क एवं जागरूक अभियान के अंतर्गत दोनों समितियों के संयोजक रामकुमार गुप्ता और राजेश झा अपनी टीम के साथ नगर में संचालित झा क्लासेज पहुंचे। जहां रामेण दर्शन यात्रा के स्वरूप और महत्व को बताया गया। महानगर प्रचारक धर्मेंद्र प्रेमी जी ने बताया कि यात्रा 21 जनवरी दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौराहा से शुरू होगी, जो कि सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपाल आश्रम पर पहुंचेगी। जहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता सहित रामायण के सभी पात्रों की आरती व अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा के निर्धारित मार्ग में कारपेट बिछाया जायेगा, जिस पर रामायण के सभी पवित्र स्वरूप पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि रामायण के सभी स्वरूप यात्रा के प्रमुख केंद्र हैं।

Read More »

फरवरी तक निर्माणधीन परियोजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा कराएं कार्यदायी संस्थाएं-डीएम

फिरोजाबादः संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति को जानते हुए गहनता से समीक्षा की। उन्होने जनपद मंे कराए जा रहे निर्माण कार्याें व परियोजनाओं की समीक्षा में समय से कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायीं संस्थाओं के अधिशासी अभियन्ताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरूद्ध शासन के लिए लिखे जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं से सम्बंधित सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक दशा में फरवरी तक परियोजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा कराएं, ताकि उनका लोकार्पण कराया जा सके। इसी प्रकार से स्वीकृत परियोजनाओं का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाए, ताकि उनका भी शिलान्यास कराया जा सके।

Read More »

विभिन्न थानों के हिस्ट्रीशीटर बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़

♦ पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, अस्पताल में कराया भर्ती
♦ आरोपी पर तीन थानों में दर्ज हैं नौ मुकदमे
फिरोजाबादः संवाददाता। विभिन्न थानों के हिस्ट्रीशीटर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस समेत बाइक भी बरामद हुई है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के थाना उत्तर पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित पुलिस टीम के साथ नगला पान सहाय के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर आए अज्ञात युवक को रोकने के लिए हाथ दिया गया। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ संजू उर्फ सैमसंग यादव बताया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 17 जनवरी को महिला राखी द्वारा उसके पति के साथ गाली गलौज, मारपीट और फायरिंग करने की रिपोर्ट थाना उत्तर में दर्ज कराई गई थी।

Read More »