Sunday, July 21, 2024
Breaking News

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का प्रधानमंत्री 15 नवम्बर को करेंगे शुभारम्भ

वाराणसी: जन सामना डेस्क। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रव्यापी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर इस यात्रा का शुभारम्भ प्रधानमंत्री 15 नवंबर को रांची के खूंटी से करेगें। इसी दिन यूपी के जनजातीय जिले सोनभद्र और लखीमपुर – खीरी में भी सूचना, शिक्षा और संचार रथों के जरिये केंद्रीय योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पत्र सूचना कार्यालय, पी आई बी लखनऊ के अपर महानिदेशक विजय कुमार ने शुक्रवार को वाराणसी में बताया कि संकल्प यात्रा के पहले चरण में आदिवासी जिलों के सभी गांवों और स्थानीय नगर निकायों को कवर किया जायेगा। दूसरे चरण में, देश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में यह अभियान 22 नवंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक चलेगा। अपर महानिदेशक ने बताया कि ग्रामीण भारत में लगभग 2500 रथें सभी पंचायतों से गुजरेगीं, जबकि 200 की संख्या में ये रथ देश के 3700 शहरी निकायों के 14 हजार स्थानों पर प्रचार-प्रसार करेगीं।
उन्होंने बताया कि अभियान के क्रम में उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में 19 रथ प्रदेश के 777 नगर निकायों के लगभग ढाई हजार स्थलों पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगें।
श्री कुमार ने बताया कि वाराणसी शहर के नगर निगम क्षेत्र के 48 तथा कैंटोन्मेंट बोर्ड क्षेत्र और गंगापुर नगर पंचायत के एक -एक स्थलों पर इन रथों के जरिए अभियान चलाया जायेगा।

Read More »

रौशनी से जगमगाया बजरंग द्वार बाजार

जयपुरः जन सामना डेस्क। बजरंग द्वार बाजार कालवाड़ रोड में प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सामुहिक रौशनी का शुभारंभ प्रताप भानु सिंह शेखावत, सचिव पंडित दीनदयाल स्मारक धानक्या एवं प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच द्वारा किया गया। रौशनी शुभारंभ से पहले उम्मेद सिंह शेखावत द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रताप भानु सिंह शेखावत को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बजरंग द्वार व्यापार मंडल के अध्यक्ष उम्मेद सिंह शेखावत एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी डॉ रवि शेखावत जितेन्द्र सिंह सांगलिया, सांवर मल दाधीच, लक्ष्मण सिंह ठिकरिया, प्रवीण सिंह नाथावत, अशोक सैनी, दिनेश सैनी, हीरालाल आदि उपस्थित रहे ।

Read More »

डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली: जन सामना संवाददाता। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर प्राइमरी कक्षाओं के लिए द्विदिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र एवं डीएवी कुमारगंज की प्रधानाचार्या पुष्पा कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बैलून रेस, फ्रॉग रेस, पार्टनर रेस, बनाना रेस, स्पून मार्बल रेस, सैक रेस, जलेबी रेस, लेमन रेस, बुक बैलेंसिंग रेस आदि मनोरंजन खेलों में छोटे – छोटे बच्चों ने पूरी क्षमता के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागिता के लिए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। दूसरे दिन समापन समारोह में दीपावली के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के 14 वर्ष वनवास के पश्चात अयोध्या आगमन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया।

Read More »

दीप्ती एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्य

शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रहलादराय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने महिला सशक्तिकरण के चलते एक दिन के लिए दो छात्राओं को प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य नियुक्त किया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर में घूम कर और कक्षाओं में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश दिये।
प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण विद्या भारती की योजना अनुसार किया गया। जिसमें बदायूं जनपद से आए प्रधानाचार्य विश्राम सिंह एवं पर्यवेक्षक अमर सिंह विभाग बौद्धिक प्रमुख एवं आचार्यों कार्यालय अधीक्षक आठ सदस्य टीम द्वारा विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं एवं पठन पाठन, विद्यालय की कार्यालय की पंजीयों, आचार्य द्वारा प्रदान किए गए शिक्षण की विधियों का निरीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य सुभाष सिसोदिया ने नारी शक्ति को सम्मान देते हुए एक दिन के लिए विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा दीप्ति को प्रधानाचार्य तथा रुचि को उपप्रधानाचार्य बनाया।

Read More »

जनक अभिनेता यशशेष पं. वंशलाल त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

कानपुर नगर: जन सामना डेस्क। प्रख्यात जनक अभिनेता पं.वंशलाल त्रिपाठी ‘शलभ’ की याद में कानपुर के रामलीला कलाकारों ने नवाब गंज स्थित गोपालेश्वरधाम में शोक सभा का आयोजन करके उन्हें अश्रु पूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी विशेषताओं का बखान किया। सभी उपस्थित जनों ने शलभ जी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाये। तदोपरांत रामलीला व्यास पं. नारायण मिश्र, पं. विनय त्रिपाठी, पं. लाल, पं. संजय बाजपेयी तथा ख्यातिलब्ध ध्रुपदाचार्य पं. विनोद द्विवेदी ने भावपूर्ण भजन सुनाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इनके साथ तबले पर पं. केशव त्रिवेदी, पं. दीन दयाल तिवारी, कमल तथा नागेंद्र ने संगत की। पूर्व जनक अभिनेता पं. रमेश त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में शलभ जी को अभिनय में दार्शनिक भाव रखने वाला मंच का शहंशाह बताया। विश्वामित्र अभिनेता पं. प्रेम नारायण पाण्डेय ने बताया कि वंशलाल जी सीता और विश्वामित्र के पात्र के चुनाव पर बहुत अधिक ध्यान देते थे।
वाणासुर अभिनेता पं. सुख स्वरूप शुक्ल उर्फ अन्नू ने शलभ जी को सिरमौर अभिनेता बताया। इसी क्रम में परशुराम अभिनेता बबलू पंडित, पं. भैयन बाजपेयी, पं. आशीष अवस्थी तथा मंडलाधीश पं. तेज नारायण शुक्ल ने वंशलाल त्रिपाठी की विभिन्न विशेषताएँ बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. विनोद द्विवेदी, पं.नारायण मिश्र तथा पं. केशव त्रिवेदी ने वंशलाल जी के साथ व्यतीत किये अपने समय को याद करते हुए कई अनुभव साझा किये।

Read More »

नए 4 निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु आशय पत्र जारी करने की संस्तुति

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय एवं परिसर दूरस्थ केंद्र की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति के समक्ष निजी क्षेत्र के अन्तर्गत विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में 4 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। विचार-विमर्श के उपरान्त समिति ने 4 निजी विश्वविद्यालय-के0 डी0 विश्वविद्यालय-मथुरा, गांधी विश्वविद्यालय-झांसी, अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय-गाजियाबाद, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी-उन्नाव को आशय पत्र जारी करने की संस्तुति की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर बनने की ओर अग्रसर है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के तहत प्रदेश में निवेश के लिये अनुकूल वातावरण बना हुआ है। साथ ही, प्रदेश में ही युवाओं को बेहतर ढंग से उच्च शिक्षा हासिल हो सके इसके लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है।

Read More »

धनतेरस पर लोगों ने जमकर की खरीददारी, बाजारों में छाई रौनक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत हो गई। धनतेरस के दिन खरीददारी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि धन तेरस के दिन लोग अपनी सामर्थ के अनुसार खरीददारी करते हैं। जिससे लक्ष्मी मांता प्रसन्न होती हैं और वर्ष भर घर धन धान्य से भरा रहता है। बाजारों में बर्तन, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, मिठाई, फर्नीचर एवं शहर के मॉलो में लोगों की खासी भीड रही।
शुक्रवार को धनतेरस के त्योहार को लेकर सुबह से ही बजारों में भीड रही। धनतेरस पर धातू की खरीदारी का महत्व होता है। इसे देखते हुये शहर बर्तन वाली गली में खासी भीड रही। लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की। वही इलेक्टॉनिक की दुकानों पर भी लोगो ने टीवी, फ्रिज, ओवन, वाटर हीटर आदि की खरीदारी की। ज्वैलरी की दुकानों पर भी धनतेरस पर चांदी के सिक्के, चांदी के डॉलर, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की जमकर खरीददारी की। जलेसर रोड मोबाईल मार्केट पर भी धनतेरस के अवसर पर मोबाईल की ब्रिक्री में काफी इजाफा हुआ।

Read More »

‘‘पानी के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए पानी’’ का कार्यक्रम का किया आयोजन

कानपुर नगर। भारत सरकार द्वारा प्राप्त आदेश के क्रम में जल दिवाली कार्यक्रम में अमृत 2.0 के अन्तर्गत अभिनव प्रयास ‘‘पानी के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए पानी’’ का आयोजन जलकल विभाग नगर निगम कानपुर एंव जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कानपुर नगर केे माध्यम से संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) के सयंुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूहो की 40 महिला सदस्यों को गुजैनी स्थित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट में भम्रण कराया गया, जिसमें महिलाओं को वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट लाया गया। जिसके उपरान्त सुनील तिवारी, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, कानपुर नगर, राजकुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, जलकल विभाग, राजकुमार पटेल, अवर अभियन्ता, जलकल विभाग, राजेश चौहान, जलकर विभाग, नगर निगम, कानपुर नगर एवं तेज कुमार, परियोजना अधिकारी (डूडा) व कु0 शिवागी सिंह एवं शुभम गुप्ता, शहर मिशन प्रबन्धक, डूडा, कानपुर नगर तथा सामुदायिक आयोजक कुलदीप निषाद द्वारा महिलाओं कों पुष्प देकर स्वागत किया गया,

Read More »

जिला जज ने विधिक सेवा से जुड़े व्यक्तियों को किया सम्मानित

कानपुर नगर। माननीय मुख्य न्यायाधिपति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गुरूवार को विधिक सेवा दिवस का आयोजन जनपद न्यायालय कानपुर नगर के मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, विद्यालयों एवं विधि विद्यालयों के स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिवरों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में ’जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्रेष्ठ पीएलवी डॉ रिजवान अली खान, कु० प्रभा पाण्डेय व श्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी, अमिताभ सिंह चौहान एवं श्रेष्ठ लीगल एड क्लीनिक अटल बिहारी वाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, बी.एन.डी. लॉ कॉलेज, वीएसएसडी लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष क्रमशः डॉ शशिकांत त्रिपाठी, डॉ वी.एस. त्रिपाठी, प्रोफेसर ए.बी. जायसवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।

Read More »

लेबर कॉलौनी व आजाद नगर में 23 लाख रू. से होंगे विकास कार्य

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को करते हुए दो वार्डाे में लगभग 23 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्याे का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। गुरूवार को महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी मौजूदगी में सबसे पहले वार्ड न. 48 के लेवर कॉलोनी में राधा किशन मन्दिर से झूलेलाल मन्दिर तक एवं गणेश शर्मा से करन सिंह तक नाली एवं सी.सी. सुधार कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसी वार्ड में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली गली में नाली निर्माण एवं सी.सी. द्वारा सड़क सुधार कार्य का शुभारम्भ किया। वहीं वार्ड न. 6 आजाद नगर में राघवेन्द्र सिंह से राजू नम्बरदार बाउण्ड्री व प्रेम सिंह से महेश एवं महावीर से जगदीश तक नाली एवं सी.सी. द्वारा सड़क सुधार कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया।

Read More »