Saturday, May 18, 2024
Breaking News

गोवर्धन पहुंचीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। तीर्थनगरी गोवर्धन में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। देश के गृह मंत्री की पत्नी इस साल में दूसरी बार गोवर्धन पहुंची हैं और गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। दानघाटी मंदिर के सेवायत दीप चंद्र पुरोहित और महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया।

Read More »

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी बेसिक शिक्षा विभाग एवं प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने यमुना जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित खरे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जयसिंहपुर का जायजा लिया। मंत्री ने स्टीमर के माध्यम से यमुना का भ्रमण कर रिहायशी इलाकों को देखा। मंत्री ने आव्हान करते हुए लोगों से कहा कि जो लोग घर में है, वे जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये राहत कैम्पों पर पहुचें क्योंकि पानी बढ़ने पर कोई जनहानि हो सकती है।

Read More »

यूपी में रायबरेली की लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराएगी भाजपाः अभिलाष चंद्र कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी की ऊंचाहार मंडल की एक बैठक नगर के वरिष्ठ नेता विवेक कौशल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी हरचंदपुर क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अभिलाष कौशल, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार उर्फ पवन सिंह ने किया। बैठक में बूथ अध्यक्ष समेत ऊंचाहार मंडल पदाधिकारी दर्जनों की संख्या में उपस्थिति रहे।

Read More »

लोकसभा चुनाव मे महागठबंधन पूरी तरह से हारने की भविष्य वाणीः पूनम संखवार

रसूलाबाद, कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी तरह हारेगा। एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। जनता का जनादेश भाजपा के साथ है। यह बात कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक ने कही। मंगलवार को रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती में स्थित शिव सुधा पैलेस में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे ने की।

Read More »

स्कूल से लौटते समय दोस्तों के साथ रिन्द नदी मे नहाने गया छात्र डूबा

रसूलाबाद, कानपुर देहात। स्कूल लौटते समय दोस्तो के साथ रिन्द नदी में नहाने गये छात्र को नदी में डूबते देख चरवाहों ने छात्र को निकालकर परिजनों को सूचना दी, आनन-फानन में परिजन छात्र को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के समाऊं गांव निवासी सुशील मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र विष्णु प्रतिदिन की भांति मंगलवार को स्कूल गया था।

Read More »

निपुण विद्यालय बनाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानितः जिलाधिकारी

कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में चल रही शिक्षक संकुल की वर्कशॉप में द्वितीय दिन जिलाधिकारी नेहा जैन ने पहुंचकर विकासखंड अकबरपुर, सरवनखेड़ा, झींझक और मलासा के शिक्षक संकुल का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में निपुण भारत मिशन जनपद में संचालित है, जिसके लिए दिसंबर 2023 तक समस्त शिक्षक संकुल को अपना विद्यालय निपुण बनाना है। आगामी शिक्षक दिवस में निपुण विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Read More »

विकास के लिए आने वाली धनराशि आपकी कमाई का साधन नहीं होनी चाहिएः जिलाधिकारी

कानपुर देहात। भूजल सप्ताह के अन्तर्गत जल संरक्षण पर जनमानस को जागरुक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने सामुदायिक भवन इको पार्क में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होनें सभी को जलदोहन न करने एवं जल के महत्व को समझने व अपने स्तर से ग्राम चौपाल में भी सभी को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होनें सभी ग्राम प्रधानों को वृक्षारोपण हेतु पौधे उठाने हेतु निर्देशित किया जिसमें सभी द्वारा बताया गया कि अभी तक 50 प्रतिशत उठान ही किया गया है।

Read More »

बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की तिथि बढ़ी

⇒आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को करा सकेंगे संशोधित
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर संशोधन की सुविधा के साथ अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को दिनांक 24 जुलाई 2023 के मध्यरात्रि तक बढ़ाया गया है। इसके पहले 18 जुलाई 2023 तक आवेदन लिए जाने थे। शिक्षकों के आवेदन पत्रों में हुई त्रुटियों के संशोधन हेतु तिथि विस्तारित की गई है। अगर किसी शिक्षक के आवेदन पत्र में कोई विसंगति होती है तो वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर संशोधन की सुविधा हेतु स्वयं उपस्थित होकर उन्हें प्रार्थना पत्र देंगे

Read More »

जिलाधिकारी के निरीक्षण का दिखा असर

रसूलाबाद, कानपुर देहात। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला अधिकारी नेहा जैन ने औचक निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने साफ सफाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी और बीएससी कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। जिसके बाद आज नोडल अधिकारी मोहन जाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने साफ सफाई की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की बात कही।

Read More »

सावन के दूसरे सोमवार को धर्मगढ़ बाबा के दरबार मे पहुचकर किया पूजापाठ

रसूलाबाद, कानपुर देहात। विधायक पूनम संखवार ने सावन के दूसरे सोमवार को धर्मगढ़ बाबा मंदिर पर पहुंची। भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक में शामिल हुईं। करीब 9 बजे से शुरू हुआ रुद्राभिषेक रात 12ः30 बजे तक चला। रसूलाबाद में स्थित शक्ति पीठ धर्मगढ़ बाबा के महंत सतेंद्र तिवारी ने वेद मन्त्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से भोले नाथ का रुद्राभिषेक कराया। विधायक पूनम संखवार ने बताया कि वह हर वर्ष अपने घर रुद्राभिषेक करातीं हैं। इस बार से उन्होंने धर्मगढ़ बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक की शुरुआत की।

Read More »