Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 475)

मुख्य समाचार

किसान की झोपड़ी में लगी आग, भूसा और घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

मथुरा। मांट तहसील के ग्राम नगला हरदयाल में रविवार की शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, कपड़े और अन्य उपयोगी सामग्री जल कर खाक हो गई। सूचना मिलने पर जब तक दमकल पहुंची तब तक आग से सब जल चुका था। गांव नगला हरदयाल के समीप किसान गिर्राज सिंह की झोपड़ी में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी अपने अपने प्रयासों से आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, इसके बाद भी आग पर जब नियंत्रण नहीं हो पाया तो ग्रामीणों ने दमकल वाहन को फोन लगा कर सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची। हालांकि दमकल के पहुंचने के पूर्व सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि किसान की झोपड़ी के पास रखा सात बीघा खेत का करीब 80 मन भूसा, एवं अन्य उपयोगी सामग्री जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर डर था कि कहीं आग गांव में न फैल जाएं। इस लिए आस पास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं आग ने किसान फाल सिंह की बुर्जी को चपेट में ले लिया जिसमें किसान फाल सिंह का 18 बीघा खेत का भूसा जलकर राख हो गया आग पर काबू पाए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Read More »

श्री अन्न जन जागरण अभियान के तहत रैली निकाली

मथुरा। बिकास खंड राया के गांव लोगाढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डा. नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्राकृतिक खेती करने के विषय में जागरूक किया गया। रविवार को विकास खंड राया के गांव लोहागढ़ में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित कर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न के विषय में जन जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चरन सिंह जादौन ने किया। वहीं कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किसानों को संबोधित कर कहा की देश में हो रही भयंकर बीमारियों में जैसे कैंसर समेत अन्य घातक बीमारियां जन्म ले रही हैं। उससे बचाव के लिए हमें प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए साथ ही उन्होंने श्री अन्न जनजागरण अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया है।

Read More »

मॉडलिंग एण्ड डांस के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स व डांसरो ने बिखेरा जलवा

फिरोजाबाद। गौरव प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा स्व. गौरव उपाध्याय की स्मृति में मॉडलिंग एंड डांसिंग सीजन-5 का ग्रैंड फिनाले पालीवाल ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें इटावा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित कई जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट मनोज शर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अजय पाल सिंह ने फीता काटकर व विशिष्ट अतिथि डॉ मयंक भटनागर, कल्पना राजोरिया, शशिकांत शर्मा, सौरभ लहरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मॉडलिंग एण्ड डांस के ग्रैंड फिनाले में मॉडल्स व डांसरो ने जमकर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में जज के रूप में मैसेज इंडिया आइकॉनिक साबी पूनिया, फैशन इनफ्लुएंसर अंकिता परिहार व इटावा जीएसकेजी पॉलिटेक्निक कॉलेज की डायरेक्टर निमिता तिवारी रही।

Read More »

मंडलायुक्त एवं एडीजी ने जाम और भीड़ नियंत्रण को लेकर की चर्चा

मथुरा। मंडलायुक्त एवं एडीजी द्वारा वृंदावन पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र में मथुरा के डीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। मंडलायुक्त अमित कुमार गुप्ता एवं एडीजी राजीव कृष्ण द्वारा डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय, नगर आयुक्त अनुनय झा समेत अन्य अधिकारियों के साथ की गई। बैठक ठा. बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण एवं नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं,लेकिन अब वीकेंड और प्रमुख त्योहारों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Read More »

व्याख्यान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। महात्मा गाँधी बालिका महाविद्यालय के तत्वाधान में सोमवार को मनोविज्ञान विभाग के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ अंजु शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा जादौन एवं सह संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर आकांक्षा यादव रहीं। कार्यक्रम में लगभग 18 छात्राओं ने अपनी पूर्ण रूप से भागीदारी की। कार्यक्रम की विशेष अतिथि रसायन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर रीता दीक्षित रही। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में संगीत विभाग की डॉ निष्ठां शर्मा तथा उर्दू विभाग की डॉ जेबा फारूकी रहीं।

Read More »

दर्ज पट्टा पर हक पाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा पीड़ित

♦ पैमाइश के बावजूद कब्जा दिलाने में नाकाम प्रशासन
रायबरेली । मामला लालगंज क्षेत्र के हरिपुर मिर्दहा ग्राम सभा के सुंदरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है, जहां के रहने वाले पीड़ित रामसुमेर पुत्र हनोमान का पट्टा 1996-97 में भूमि नम्बर गाटा संख्या 227 मि0 रकबा 0.063 हेक्टेयर कृषि आवंटन किया गया था। तब से आज तक लगभग 25 सालों से कुछ गांव के विपक्षियों द्वारा उस भूमि पर अवैध कब्जा किया गया। लगातार पीड़ित परिवार सरकारी चौखटों के चक्कर लगाता रहा लेकिन प्रशासन की खाऊ कमाऊ नीति के चलते पीड़ित को कब्जा नही मिला। अब जमीन भूमिधरी हो चुकी है, फिर भी राजस्व विभाग द्वारा आज तक पीड़ित को दौड़ाते चले आ रहे है। पीड़ित का कहना है कि योगी सरकार में सख्त व्यवस्था के बावजूद लेखपाल द्वारा जमीन का पैमाइश किया गया। कई बार प्रशासन के आदेश पर लेखपाल कानूनगो पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आजकल का आश्वासन देते हुए कब्जा दिलाने में असमर्थ साबित हुए। वहीं विपक्षियों की मिलीभगत से सिस्टम के खेल के चलते पीड़ित को कब्जा नहीं मिल सका।

Read More »

पीएमएसएमए दिवस में 505 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई जांचें

-53 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को किया चिन्हित
फिरोजाबाद। जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों पर कोविड का अनुपालन करते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा 505 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी जांचें कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित परामर्श दिया गया। 53 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गई।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल करना सुनिश्चित किया गया। दिवस में गर्भवती महिलाओं को पहली और दूसरी तिमाही में विशेषज्ञों तथा एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ दवा आदि का वितरण किया गया। नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित दिवस पर उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) महिलाओं को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जाएगी।

Read More »

जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के संग की बैठक

फिरोजाबाद। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी तैनात किए गए प्रभारी, सहायक प्रभारी व नोडल अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने बैठक में सभी को निर्वाचन की संवेदनशीलता व कार्यों में तत्परता का महत्व को बताते हुए कहा कि चुनाव का कार्य विशेष प्रमुखता का कार्य होता है, जो समयबद्धता के अंतर्गत करना होता है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने आपको चुनाव के लिए तैयार कर लें। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अंतिम दिनांक व समय 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक रहेगा।

Read More »

निकाय चुनावों का ऐलान होते ही टिकट के लिये घमासान शुरू

हाथरस में 11 को मतदान; 13 को आयेंगे नतीजे; भाजपा में दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त
हाथरस। निकाय चुनावों को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनावों की तिथियों का ऐलान करते हुए पूरे प्रदेश में 2 चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत प्रथम चरण 4 मई एवं द्वितीय चरण में 11 मई को मतदान आयोजित होगा। 13 मई को मतगणना परिणाम आ जाएंगे। वहीं जनपद हाथरस में भी 11 मई को मतदान आयोजित होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और दावेदारों द्वारा टिकट की जुगत लगाते हुए नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों के दर पर दौड़ लगाई जा रही है तथा सबसे ज्यादा दावेदारों की फेहरिस्त सत्तारूढ़ भाजपा में ही दिखाई दे रही है।
निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही चुनावी घमासान को लेकर राजनैतिक दलों में सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे।

Read More »

एआरटीओ कार्यालय पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

⇒किसान संगठन का आरोप दलालों को मिला है अधिकारियों का संरक्षण
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। तालाबंदी कर कार्यकर्ता मुख्यगेट पर बैठ गए और हुक्का गुडगुडाया। कार्यकर्ता टोपी पहनकर हाथों में झंडे लेकर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर नारेबाजी कर कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शमशेर सिंह ने किया तथा संचालन महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चिरौली, निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से का कहा कि एआरटीओ कार्यालय दलाली का अड्डा बन गया है। यहां पर कोई भी काम बिना सुविधा शुल्क दिये नहीं होता है। कार्यालय के बाहर दलालों का अड्डा बना हुआ है, ये दलान कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों की मिली भगत से काम करते हैं। सीधे किसी का काम आसानी से होता नहीं है, वहीं इन दलालों के माध्यम से बिना किसी रूकावट के काम हो जाता है। अधिकारी भी मीनमेख नहीं निकालते हैं। अपना काम सीधे नहीं होते देख लोग इन दलालों की शरण लेते हैं।

Read More »