Friday, May 17, 2024
Breaking News

कामदा एकादशी पर हुई यमुना जी की भव्य आरती

⇒पुलिस महानिरीक्षक आगरा, एसएसपी मथुरा रहे मौजूद
मथुरा। एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में मां यमुना जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक आगरा दीपक कुमार एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय रहे। गंगा वाले बाबा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां यमुना की पूजा अर्चना एवं भव्य महाआरती कराई गई। मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने कहा कि वृन्दावन धाम में कालिंदी के तट पर कामदा एकादशी के पावन पर्व पर मुझे माँ यमुना की कृपा प्राप्ति हुई और सभी से आवाहन किया कि मां यमुना की पवित्रता एवं सफाई के लिए हम सभी संकल्प लेते है कि किसी भी प्रकार की गंदगी मां यमुना में प्रवाहित न करें और इनकी स्वच्छता के लिए कार्य करे और लोगो को प्रेरित करे । एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ा कर सम्मान करते हुए कहा कि नगर निगम, समाजसेवी संस्थाएं एवं जन सहयोग के माध्यम से ही मां यमुना जी स्वच्छ हो सकती हैं।

Read More »

स्ट्राइक वन ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

1965 को वाराणसी में स्ट्राइक वन की स्थापना की गई थी
मथुरा। स्ट्राइक वन का 59 वां स्थापना दिवस एक अप्रैल को मथुरा कैंट में पारंपरिक गौरव और गंभीरता के साथ मनाया गया। स्ट्राइक वन के लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), स्ट्राइक वन द्वारा सर्वाेच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। लेफ्टिनेंट जनरल पीओ डन, एमसी की कमान में एक अप्रैल 1965 को वाराणसी में स्ट्राइक वन की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से, कोर ने 1965 और 1971 के ऑपरेशनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिनमें से सबसे प्रमुख 1971 के युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई थी। जिसमें दुश्मन के 53 टैंक नष्ट हो गए थे और दुश्मन के इलाके के बड़े क्षेत्रों पर हमारी वीर सेना ने कब्जा कर लिया था। इन दोनों युद्धों में व्यक्तिगत और सामूहिक वीरता के लिए स्ट्राइक वन की इकाइयों और संरचनाओं को 13 युद्ध सम्मान, तीन परमवीर चक्र, 16 महावीर चक्र और 46 वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Read More »

17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

♦ संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार की
मथुरा। भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक फाइलेरिया और वर्ष 2023 के अंत तक कालाजार खत्म करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में कालाजार से प्रभावित गांवों में शत प्रतिशत आवासों को पक्का और बालू मक्खी प्रतिरोधी बनाया जाएगा। फाइलेरिया से प्रभावित गांवों में माइक्रोफाइलेरिया की दर शून्य के तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक परीक्षण किया जाएगा। हाथी पांव या लिम्फेडेमा के रोगियों को स्व-देखभाल के लिए एमएमडीपी किट वितरित की जाएगी और हाइड्रोसील के शत प्रतिशत रोगियों की सर्जरी सुनिश्चित की जाएगी। जिला मुख्यालय पर एक बड़े आयोजन के साथ जनपद में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। इस अभियान के तहत जहां घर घर जाकर संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है वहीं इन रोगों को नियंत्रित करने के लिए जांच और तेज की जा रही है। संचारी अभियान की रैली को विधायक सदर श्रीकांत शर्मा, विधायक मांट राजेश चौधरी एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Read More »

पं. राधागोविंद पाठक को मिला पं. राधाबिहारी स्मृति सम्मान

मथुरा। ब्रज भाषा के साहित्यकार पं. राधागोविंद पाठक को पं. राधाबिहारी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। पंडित राधाबिहारी गोस्वामी की प्रथम स्मृति समारोह पर आकाशवाणी के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक पंडित राधाबिहारी गोस्वामी का प्रथम स्मृति समारोह गोविन्द नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में सुदामाकुटी वृन्दावन के श्रीमहंत महामंडलेश्वर अमरदास महाराज के सानिध्य में पंडित अमित भारद्वाज के निर्देशन व यश गोस्वामी के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ में पं. शशांक पाठक, आनंदवल्लभ शास्त्री व सौरभ शास्त्री द्वारा स्वस्तिवाचन के बाद गोस्वामीजी की छवि के समक्ष श्रद्धापुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन कर हुआ। मुंबई के डायरेक्टर नवीन शर्मा द्वारा उनके जीवन दर्शन पर बनाई गईं डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण हुआ। महाराजश्री ने कहा कि संत समाज में भी गोस्वामी जी का अत्यंत आदर सम्मान था। ज्योतिषाचार्य कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने भाव व्यक्त करते हुए कहा की सार्वभौमिक व्यक्तित्व के धनी थे।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि वह अत्यंत सरल मिलनसार व ब्रज भाषा के माधुर्यमय चितेरे थे।

Read More »

शिक्षक का दायित्व है, जो योग्य नहीं है, उसे योग्य बनाना

♦ कमजोर बच्चे को योग्यता की श्रेणी में ला देते हैं तो उपलब्धिः पुलकित खरे
मथुरा। स्कूल चलो अभियान तथा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम संविलिप्त प्राथमिक विद्यालय नवादा में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान शैक्षिक सत्र तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नए सत्र में नए छात्रों के पंजीकरण हेतु प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से स्कूल चलो अभियान 2023 व संचारी रोग नियंत्रण का लाइव प्रसारण व उद्बोधन छात्र छात्राओं को दिखाया गया।

Read More »

कुण्ड में मिला युवती का शव, बंधे थे हाथ पैर

♦ युवती का तैरता शव देखकर फैली सनसनी
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई।जब थाना क्षेत्र के आन्योर परिक्रमा मार्ग में स्थित गोविंद कुंड में 22 वर्षीय करीब अज्ञात युवती का हाथ पैर बंधे शव तैरता हुआ दिखाई दिया। वही कुंड में शव को देखकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। लड़की की शिनाख्त के प्रयास करने लगे। वहीं ग्रामीणों द्वारा कुंड में लड़की के शव होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी ओम हरि वाजपेयी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से कुंड में हाथ पैर बंधे लड़की के शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल पर एसपी देहात त्रिगुण विशेन भी पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी देहात का कहना है कि गोविंद कुंड में एक अज्ञात महिला का शव मिला है।

Read More »

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा थाना महराजगंज पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बंधित अभियुक्त सोनू पासी पुत्र श्रीराम पासी निवासी पूरे ककई मजरे थुलवासा थाना महराजगंज रायबरेली को चोरी के पर्स व रूपए सहित थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य, आरक्षी राजीव यादव, आरक्षी सिद्वान्त चौधरी थाना महराजगंज रायबरेली से मौजूद रहे।

Read More »

कटैलिया में दो मौतों के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

⇒चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया फूड प्वाइजनिंग का बताया मामला
मथुरा। थाना क्षेत्र के मानागढ़ी रोड़ स्थित गांव कटैलिया के समीप कन्हैया ईंट उद्योग पर पथाई का कार्य करने वाले हमीरपुर निवासी शिवकुमार के दो बेटों की फूड प्वाइजनिंग के चलते शनिवार को मौत हो गई थी। फूड प्वाइजनिंग के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और रविवार सुबह सीएचसी नौहझील से डाक्टरों की टीम जांच पड़ताल हेतु ईंट भट्ठा पर पहुंची और मौत के कारणों की जानकारी जुटाई। डाक्टरों द्वारा शराब के सेवन के बारे में जानकारी करने पर शिवकुमार की पत्नी ने बताया कि वह बालाजी के भक्त हैं और शराब व नशीली चीजों का सेवन उनके परिवार में कोई नहीं करता। कद्दू की सब्जी व रोटी खाने के बाद ही अचानक तबीयत बिगड़ी। बुखार के साथ उल्टी व दस्त हुए थे।

Read More »

साहित्य और चिट्ठियों दोनों का ही संवेदनाओं से अटूट रिश्ता – कृष्ण कुमार यादव

लखनऊ। ज्ञान गरिमा सेवा न्यास के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में उपनिधि पत्रिका के डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियां विशेषांक एवम गौरीशंकर वैश्य विनम्र की बाल पुस्तक फुर्र फुर्र का लोकार्पण, कवि सम्मान एवं काव्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। पत्रिका व पुस्तक का लोकार्पण उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार, संयुक्त आयुक्त जीएसटी पंकज के. सिंह और सम्पादक सुबोध कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर डाक विभाग से जुड़े साहित्यकारों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग का जनसरोकारों से अटूट नाता है। डाक विभाग के तमाम अधिकारी -कर्मचारी साहित्य सृजन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उपनिधि पत्रिका ने डाक विभाग की साहित्यिक विभूतियों पर विशेषांक प्रकाशित कर महनीय कार्य किया है। डाक कर्मियों के साहित्य का राष्ट्रीय स्तर पर भी एक संकलन लाए जाने की आवश्यकता है।

Read More »

भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के लिए भाजपा मिशन 80 चला रही है। जिसको पूरा करने के लिए भाजपा ने कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत भाजपा संगठन द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। यूपी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन व प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत बूथ सत्यापन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। सशक्त बूथ के निर्माण के लिए सर्वस्पर्शी सशक्त बूथ समिति बनानी होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल की अध्यक्षता में आज कई जगहों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित हुई । इसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया मण्डल के शक्ति केंद्र उमरन के ग्राम गौसपुर में, ऊंचाहार मंडल के शक्तिकेंद्र कंदरावां में , जगतपुर मण्डल के शक्तिकेंद्र खजुरी में,दीनशाह गौरा मण्डल के गौरा हरदों में बैठक आयोजित हुई।

Read More »