Sunday, May 19, 2024
Breaking News

बस स्टैंड के निर्माण में करोड़ों खर्च के बाद भी मूलभूत सुविधाओं से यात्री वंचित

♦ बस स्टैंड पर बसों के अभाव में फर्श पर लेट कर इंतजार कर रहे यात्री
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । केंद्र की प्रसाद योजना से करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए बस स्टैंड पर यात्री मूल सुविधाओं से वंचित हैं। बस स्टैंड पर बसों के आवागमन से प्रभावित यात्री फर्श पर लेट कर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। धार्मिक स्थल गोवर्धन से दिल्ली के लिए मात्र दो बसों का संचालन हो रहा है, वह भी सुबह सात बजे निकल जाती हैं, इसके बाद दिल्ली के लिए बस स्टैंड से कोई बस नहीं है। आगरा फिरोजाबाद के लिए एक भी संचालन की व्यवस्था नहीं है। जबकि गोवर्धन में गिरिराज दर्शन के लिए आगरा होते हुए हजारों यात्री प्रतिदिन गोवर्धन पहुंचते हैं। इस ओर परिवहन निगम के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। तीर्थ स्थल गोवर्धन को विश्व पटल पर विख्यात करने के लिए योगी सरकार ने केंद्र की प्रसाद योजना से 342 लाख रुपए खर्च कर वास्तुकला पर आधारित बस स्टैंड का निर्माण कार्य कराया था। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी बस स्टैंड पर तीर्थ यात्री मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। यात्रियों के बैठने लिए बैंच तक नहीं लगाई गई हैं। दिल्ली, नोएडा, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, आदि से गोवर्धन आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बसों की कोई व्यवस्था नहीं है।

Read More »

गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं स्वतंत्र निर्देशक केंद्रीय भंडारण निगम भारत सरकार अनुपमा सिंह लोधी का रायबरेली प्रवास था। इस दौरान ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल की अगुवाई में ऊंचाहार पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। जिन्होंने ओबीसी मोर्चा रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव (गुडडन) अमरेश कुमार मंडल उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल मंडल महामंत्री जगलाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश विजय पाल, मनीष कौशल, अजय कुमार, राकेश पाल, संदीप पटेल, अनिल आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पार्टी स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का ‘गांव गांव चलो घर-घर चलो’ अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।

Read More »

एनटीपीसी कार्यपालक संघ का चुनाव संपन्न, शशिकांत राय अध्यक्ष निर्वाचित

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि संगठन एनटीपीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें परियोजना के कार्यपालकों की अगुवाई करने के लिए कईं प्रत्याशियों ने जोर अजमाईश की। जिनमें से शशिकांत राय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने में सफल रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिनिधि बलवंत सिंह भारतीय को 96 मतों से परास्त कर विजय श्री का वरण किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए के.के. सिंह 33 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए। उन्होंने सुरेश कुमार को पराजित किया। महासचिव पद पर अनिकेत कुमार विजयी घोषित किए गए। संयुक्त सचिव पद पर राकेश किरण 116 मत पाकर विजयी हुए। इसी प्रकार प्रचार सचिव का चुनाव उत्तम कुमार गुप्ता ने जीता। रमेश मकवाना 134 मत हासिल करके वित्त सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। संयुक्त वित्त सचिव के पद पर अभिषेक कौशिक का चुनाव किया गया। उज्ज्वल प्रताप सिंह संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी रियाज़ अहमद ने बताया कि चुनाव प्रचार में गहमा-गहमी के बावजूद शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ।

Read More »

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

कानपुर। अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत चमनगंज थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू की।
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी मो0 आसिफ पुत्र मो0 मनाजिर को तकिया पार्क चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एन0बी0डब्लू0 जारी था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी तकिया पार्क देवेन्द्र कुमार सिंह, उनि प्रवीण शर्मा, हेका साजिद व सिद्धान्त कुमार शामिल रहे।

Read More »

गंगा नदी मे कूदी एक युवती की पुलिस ने जान बचायी

डलमऊ, रायबरेली। पुलिस ने बताया कि आज समय करीब 17.30 बजे थाना डलमऊ क्षेत्र के अन्तर्गत फतेहपुर मार्ग पर गंगा नदी पुल से एक युवती पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने के लिये कूद गयी थी, जिसे वहां ड्यूटी पर मौजूद चौकी प्रभारी कस्बा डलमऊ व बार्डर बैरियर पर लगे पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय गोताखोर की मदद से बचाया गया। युवती को गंगा नदी से सकुशल बाहर निकालकर तथा उनके परिजनों को सूचित कर बुलाकर सुपुर्द किया गया और परिवार के परिजनों को समझाया गया। रायबरेली की डलमऊ पुलिस के इस मानवीय सराहनीय कार्य की आमजनमानस द्वारा प्रशंसा की जा रही है। सभी ने पुलिस के इस संवेदनशीलता की प्रशंसा भी की।

Read More »

परिजनों ने हत्या कर गोविन्द कुण्ड में फेंका था शव

♦ पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस व सर्विलांस सेल मथुरा की संयुक्त टीम ने गोविन्द कुण्ड में मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराकर घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों भागीरथ पुत्र परमान्नद कौशिक निवासी ग्राम आन्यौर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा (भाई), राधेश्याम पुत्र परमान्द कौशिक निवासी ग्राम आन्यौर थाना गोवर्धन जनपद मथुरा (भाई), मृतिका की मां तथा मृतिका की बहन को गिरफ्तार किया है। दो अप्रैल को थाना गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के किनारे ग्राम आन्यौर स्थित गोविन्द कुण्ड में अज्ञात महिला का शव हाथ पैर बधे हुए बरामद हुआ था। शिनाख्त के सम्बन्ध में पम्पलेट प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग लिया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त तीन अप्रैल को करायी गयी, अज्ञात महिला की शिनाख्त मृतिका पत्नी नरेन्द्र शर्मा व पुत्री परमानन्द कौशिक निवासी आन्यौर थाना गोवर्धन जिला मथुरा, निवासी ग्राम डेरा थानागाजी अलवर राजस्थान उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई थी। वर्ष 2018 में मृतिका की मां के द्वारा थाना गोवर्धन पर धारा 366 आईपीसी का अभियोग पांच अप्रैल 2019 को निर्दाेष सिंह पुत्र जवाहर निवासी ग्राम आन्यौर थाना गोवर्धन मथुरा के विरुद्ध मृतिका का अपहरण करने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था। पांच पडता में 10 मई 2019 को मृतिका की बरामदगी कर न्यायालय में पेश किया गया था।

Read More »

विद्युत विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर काटे कनेक्शन

मथुरा। बुधवार को चौमुहां विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बकाया विद्युत बिल उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की। जेई विकास प्रताप सिंह ने बताया कि दस हजार से ऊपर के विद्युत बिल बकायेदारों को नोटिस देकर उनके कनेक्शन विच्छेदित किए जा रहे हैं। अब तक 13 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस देने के बाद उन्हें दो घण्टे का समय बिजली बिल जमा करने के लिए दिया गया है। समयावधि में बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए जाएंगे। बताया कि यह अभियान उन लोगों के खिलाफ विशेष रूप से है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अब तक बिजली बिल जमा नहीं किया। यह अभियान कस्बा चौमुहां के अलावा चौमुहां फीडर से जुड़े सभी गांवों में अनवरत चलाया जाएगा। उन्होंने विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों से बिजली बिल जमा करने की अपील भी की है।

Read More »

जमीन की फर्जी वसीयत तैयार करने के छह आरोपी पकडे

आपस में गवाह, क्रेता, विक्रेता खुद ही बन जाते थे पकड़े गए लोगः सीओ
मथुरा। थाना जैत पुलिस द्वारा जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर फर्जीवाड़ा करने के आरोपी छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120 बी आईपीसी में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि अभियुक्त वृन्दावन में व आस पास बहुत दिनों से खाली पडी जगहों को चिन्हित करते हैं तथा मालिक का पता करके फर्जी वसीयत तैयार करके आपस में क्रेता विक्रेता व गवाह बनकर रजिस्ट्री कराते हैं और फर्जी चेक रजिस्ट्री में अंकित करते हैं। उसके बाद फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर लोगों को जमीन दिखाकर फिर से फर्जी बैनामा करते है तथा फर्जी रजिस्ट्री को दिखाकर बैंको से लोन लेते हैं।

Read More »

सवालः क्या बासमंडी अग्निकांड से सबक लेगा शहर का नागरिक व्यापारी और जिम्मेदार तंत्र ?

♦ हादसे ने बताया कि आग का गोला है शहर !
कानपुर। शहर के बीचो बीच स्थापित रेडीमेड कपड़ों के निर्माण व बिक्री की थोक मार्केट जो की पांच बड़े शापिंग काम्प्लेक्स में थी अग्निकांड में जलकर खाक हो गई। बांसमंडी स्थित थोक होजरी मार्केट अग्निकांड में शहरवासियों और जिम्मेदारों को एक बार यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसी भयावह आग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसको रोकने के लिए क्या उपाय किया जाए। आज की एक बड़ी दुर्घटना में शहर को जितनी आर्थिक चोट दी है उससे भी ज्यादा दूसरे स्थानों पर कारोबार करने वालों के मन में डर भर दिया है। इस आग ने आम जनों, सुस्त लापरवाह जीवनशैली व्यतीत करने वालों के अलावा मोटी तनख्वाह ले रहे जिम्मेदार अधिकारियों की भी नींद उड़ाई है। दरअसल इस शहर के बाशिंदों और जिम्मेदारों की एक आदत सी बन गई है,कि जब भी कोई बड़ा हादसा होता है तो आम नागरिक या अधिकारी भी तत्काल उल्टे पैर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद थोड़े दिन कागजी घोड़े दौड़ाने के बाद सब कुछ शांत हो जाता है। दरअसल इसी प्रकार के सिस्टम की तमाम कमियों का खामियाजा सबसे ज्यादा प्रभावितों को ही झेलना पड़ता है, अगर नियम कानून के पालन करवाने वाले जिम्मेदार अधिकारी, उन नियमों कानूनों का पालन करने वाला हर वो नागरिक जो अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा का फिक्रमंद हैं और सुरक्षित जीवन चाहता है तो मानव जनित यह दुर्घटनाएं कभी हो हीं नां। और अगर हो भी तो बहुत ही कम जन हानि के साथ।

Read More »

जनपद में 83 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

♦ गेहूं खरीद का स्टॉक बुक रजिस्टर में अंकन अनिवार्य
♦ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहूं खरीद के संबंध में हुई कार्यशाला
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों द्वारा जो भी गेहूं खरीदा जाए इसका आकलन स्टॉक रजिस्टर में अवश्य किया जाए। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि गेहूँ क्रय केंद्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए तथा किसानों से नम्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि शासन के दिशा निर्देशानुसार गेहूं का क्रय किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। समस्त गेंहू क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि समस्त गेहूँ क्रय केंद्रों पर अनिवार्य रूप से शासन द्वारा निर्धारित फ्लेक्सी, बैनर आदि के साथ साथ आरएफसी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम अलग से बैनर पर अवश्य प्रकाशित कराएं। समस्त क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपना क्रय केंद्र प्रातः नौ बजे से सायं छह बजे तक अवश्य संचालित रखें। जिलाधिकारी को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद मथुरा में गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित है।

Read More »