Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 20)

मुख्य समाचार

मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने 27 को आएंगी शिवानी बहन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर शिवानी बहन लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए 27 अप्रैल को जनपद में आएंगी। वह एफएम वाटिका में तनाव दूर करने और जीवन को खुशहाल बनाने का मंत्र देंगी।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य संचालिका राजयोगिनी सरिता बहन ने बताया कि 27 अप्रैल को शिवानी बहन विशेष कार्यक्रम आनन्दमय जीवन जीने की कला को संबोधित करेंगी। शाम साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक वह प्रवचन के माध्यम से लोगों को जीवन में खुशहाली लाने और मानसिक तनाव को दूर करने के उपाय बताएंगी। उन्होंने बताया कि संस्था का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय राजस्थान में अरावली की सुन्दर वादियों में माउन्ट आबू में स्थित है। यह विश्व विद्यालय विश्व के 140 देशों में स्थित 8500 से भी अधिक सेवा केन्द्रो द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सेवाओं के लिए इसे अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। शिवानी बहन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद नौकरी की तिलांजलि देकर अपने सम्पूर्ण जीवन को समाज के लिए अर्पित कर दिया। ब्रह्माकुमारीज के माध्यम से भारत के साथ विदेशो में भी सेवायें दे रही हैं। इनको एसोचौम लेडीज लीग द्वारा वूमेन ऑफ द डिकेड अचीवर्स अवार्ड व 2019 में राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति अवार्ड प्राप्त हो चुका है।

Read More »

हिन्दू नववर्ष पर संस्कार भारती ने निकाली अभिनंदन पदयात्रा

फिरोजाबाद : जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वाधान में हिंदू नवसंवत्सर 2081 बड़े ही हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः राधाकिशन मंदिर के बाहर सदस्यों द्वारा राहगीरों को चंदन का तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाऐं दी। वहीं शाम चार बजे जीवराम चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से ढोल-नगाड़े के साथ अभिनन्दन पदयात्रा का निकाली गई।
पदयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर, सदर बाजार, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। पदयात्रा में कार्यकर्ता राहगीरों, दुकानदारों के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाऐं देकर चल रहे थे। शोभायात्रा का समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Read More »

व्यापार मंडल के सैनिक मतदाताओं को वोट देने के लिए करेंगे जागरूक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के निर्देशन में प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारियों को अधिक-अधिक मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा।
इसी को लेकर मंगलवार को महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आवाहान पर जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं कस्बों के नगर अध्यक्ष के निर्देशन में बाजारों में मतदान के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया जायेगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क के दौरान स्टीकर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को पहले मतदान, फिर करे जलपान आदि लिखे नारों से जागरूक करेंगे। अपने देश हित में सभी नागरिक मतदान अवश्य करें और एक अच्छी सरकार चुनने में सहयोग करें। वहीं मतदाता जागरूकता अभियान के लिए महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने रीतेश कुमार जैन को महानगर संयोजक नियुक्त किया है। वहीं सह संयोजक प्रदीप अग्रवाल, नवीन अग्रवाल व जाकिर पहलवान को बनाया है।

Read More »

जज राजनीति से बंधे नहींः हाई कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका खारिज की

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। केजरीवाल को अब जेल में ही रहना होगा। कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को वैध बताया है और कहा कि ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत रखे हैं। अतिरिक्त सौलिसीटर जेनरल (एएसजी) राजू ने कहा कि कोर्ट ने न्याय किया है।
केजरीवाल हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। आप के एक सीनियर मंत्री ने बताया कि कल ही केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी कल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकती है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राहत देने से इनकार करते हुए कई सख्त टिप्पणियां की हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि जांच और पूछताछ के मामले में कोई व्यक्ति भले ही सीएम क्यों न हो उसे विशेष छूट नहीं दी जा सकती है।
हाई कोर्ट ने कहा है कि ये याचिका जमानत के लिए नहीं बल्कि हिरासत को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने कहा की उसकी गिरफ्तारी गलत है। ईडी के मुताबिक केजरीवाल पार्टी के संयोजक है। ईडी का आरोप है कि पैसे का इस्तेमाल गोवा में प्रचार में किया गया।

Read More »

मुख्य सचिव तथा केंद्रीय सचिव ने संयुक्त रूप से गेहूं खरीद की समीक्षा की

लखनऊः जन सामना डेस्क। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र तथा केंद्रीय सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संजीव चोपड़ा ने गेहूं खरीद की गहन समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चर्चा की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने गेहूं खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। गत वर्षों में क्रय केन्द्रों पर गेहूं अथवा धान विक्रय करने वाले किसानों को पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, केन्द्र प्रभारियों के मोबाइल नम्बर पर मिस्डकॉल करके पंजीकरण, एमएसपी, विक्रय के उपरांत 48 घंटे में भुगतान, बटाईदारों से खरीद तथा क्रय केन्द्रों पर किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं आदि के बारे में जागरूक किया जाये। प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन, रेडियो जिंगल तथा प्रचार वाहन के माध्यम से गेहूं क्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
उन्होंने कहा कि जनपदों में केन्द्र प्रभारियों व अधिकारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर गेहूं विक्रय के लिए किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया जाये। तहसील दिवस, किसान गोष्ठी, चौपाल आदि में कैम्प अथवा स्टॉल लगाकर कृषक पंजीकरण कराया जाये। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बैनर होर्डिंग लगाकर किसानों को गेहूँ की एम०एस०पी० व अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाए। इसके अलावा ऐसे किसानों जिन्होंने पूर्व में गेहूं अथवा धान विक्रय किया है, उनसे कॉल सेन्टर व कन्ट्रोल रूम से विक्रय हेतु संपर्क स्थापित किया जाये।
बैठक में बताया गया कि 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लिए 6,414 क्रय केन्द्र संचालित हैं, जो गत वर्ष की तुलना में 600 अधिक हैं। अब तक 2,82,315 किसान पंजीकृत करा चुके है। केन्द्र पर दैनिक खरीद की कोई सीमा नहीं है।

Read More »

प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को न हो किसी तरह की असुविधाः जिलाधिकारी

चन्दौलीः जन सामना संवाददाता। लोकसभा सामान्य निर्चाचन-2024 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम
नव निर्मित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, नौबतपुर में आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से भी निर्वाचन प्रक्रिया की गहनता से जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा गर्मी के मौसम के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय इसके लिए मेडिकल कॉलेज नौबतपुर उत्तम स्थल है।

Read More »

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को पीछे हटने की दी सलाह तो भड़की कांग्रेस

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को ये कहते हुए खारिज कर दिया कि ‘सलाहकारों की टिप्पणियों’ के लिए किसी तरह की प्रतिक्रिया की कोई जरूरत नहीं है।
प्रशांत किशोर ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के साथ इंटरव्यू में कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लिए एक चेकलिस्ट दी थी, जिसमें ये सलाह भी शामिल थी कि अगर पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो वो अलग हो जाएं।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मैं सलाहकारों की टिप्पणियों पर जवाब नहीं देती। राजनीतिक लोगों के बारे में बात करें, सलाहकारों पर जवाब देने के लिए क्या है?’ न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत में, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘राहुल एक दशक से पार्टी चला रहे हैं, लेकिन परिणाम देने या पार्टी से अलग रहने में भी असमर्थ रहे हैं।’
कांग्रेस के कड़े आलोचक माने जाने वाले चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि श्राहुल गांधी का शो चलाने का तरीका अलोकतांत्रिक भी है।

Read More »

नव वर्ष एवं वासंतीय नवरात्रि स्थापना दिवस पर भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली: संवाददाता। नव वर्ष एवं वासंतीय नवरात्रि स्थापना दिवस के पावन अवसर पर महर्षि गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कल्याण की कामना की। समिति द्वारा गंगामहा आरती एवम् दीपदान किया गया।घाट पर भोर से ही स्नानार्थियों के स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। हर हर गंगे, जय मां शेरा वाली के नारों व घन्टा घड़ियाल की ध्वनि से घाट गुंजायमान रहे। ऐतिहासिक गोकना घाट पर स्नान के लिए क्षेत्र केअलावा अमेठी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ जिले से स्नानार्थियों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया और नवरात्र पर मां दुर्गा की कलश स्थापना के लिए जल भरा। भक्तों ने घाट पर लगे मेले में नवरात्र पूजन के लिए नारियल ,चुनरी,कलश और अन्य सजावट की सामग्री की जमकर खरीदारी की।
मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव व पुरोहित पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि आज के दिन सृष्टि के लिए विशेष महत्व है। आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना प्रारंभ की, आज ही के दिन चारों वेद प्रारंभ हुई, तथा प्रभु श्री राम और महाराज युधिष्ठिर जी का राज्याभिषेक दिवस भी हैऔर आज ही के दिन मां दुर्गा जी ने अपने प्रथम शैलपुत्री के रूप में राक्षसों का संघार करने के लिए प्रकट हुई , आज ही के दिन संवत्सर प्रारंभ हुआ। आज से पन्द्रह दिवसीय व्रत गंगा स्नान मेला प्रारंभ हो गया।इससे पूर्व समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

Read More »

लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में महापर्व शुरू हो चुका है। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। हर मतदाता को अपना वोट अवश्य देना चाहिए। ताकि लोकतंत्र और मजबूत बने। चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत मतदाताओं को वोट डालने के लिए छात्राओं ने अधिक से अधिक मतदान करवाने की शपथ ली। कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाकर आओ मतदान करें का संदेश दिया। कॉलेज में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक-एक मत का महत्व होता है। जिन छात्राओं के वोट बने हुए हैं वह वोट डालने जरूर जाएं। चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता में वेदिका प्रथम, सोनी द्वितीय एवं रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशाल गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में नौजवान, पुरुषों, महिलाओं, बुजर्गों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Read More »

छापा के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल करेंगा आंदोलनः प्रशांत माहेश्वरी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक अखिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक किये जा रहे उत्पीड़न की निंदा की गई।
युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव के समय जीएसटी विभाग के अधिकारी शहर के व्यापारियों के साथ बसूली एवं अमानवीय व्यवहार कर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे है। जिससे शहर का व्यापारी दहशत में है। व्यापार मंडल किसी भी व्यापारियों के साथ उत्पीड़न को सहन नहीं करेगा। व्यापारी के हितों की रक्षा करने के लिए व्यापार मंडल सदैव खड़ा हुआ है। साथ ही अगर जल्द छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया, तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Read More »