Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में महापर्व शुरू हो चुका है। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। हर मतदाता को अपना वोट अवश्य देना चाहिए। ताकि लोकतंत्र और मजबूत बने। चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत मतदाताओं को वोट डालने के लिए छात्राओं ने अधिक से अधिक मतदान करवाने की शपथ ली। कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाकर आओ मतदान करें का संदेश दिया। कॉलेज में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक-एक मत का महत्व होता है। जिन छात्राओं के वोट बने हुए हैं वह वोट डालने जरूर जाएं। चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता में वेदिका प्रथम, सोनी द्वितीय एवं रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशाल गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में नौजवान, पुरुषों, महिलाओं, बुजर्गों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
कार्यक्रम में रंजना शुक्ला, दीपमाला, प्रतिका राजपूत, रिमसा, अनम, रितु, पिंकी आदि मौजूद रहे। ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि सोमवार को जनपद के माध्यमिक विद्यालय सुगरा बेगम गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारतीय इंटर कॉलेज धातरी, वीर सावरकर इंटर कॉलेज, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में मतदाता जागरूक के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रति लोगों को जागरूक किया।