Friday, May 10, 2024
Breaking News

जयंती के मौके पर याद किए गए पंडित सोहनलाल द्विवेदी

बिंदकी, फतेहपुर। राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आयोजित एक गोष्ठी में कवि के व्यक्तित्व कृतित्व तथा रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने उन्हें एक महान कवि बताया, कहा कि उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। मंगलवार की सुबह कस्बे के रहने वाले राष्ट्र कवि पंडित सोहन लाल द्विवेदी की जयंती मनाई गई। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार यादव तथा नगर पालिका की अध्यक्ष राधा साहू सहित तमाम लोगों ने राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आयोजित एक गोष्ठी में लोगों ने राष्ट्र कवि के व्यक्तित्व और कृतित्व तथा रचनाओं की चर्चा की और उन्हें एक महान कवि बताया। लोगों ने बताया कि द्विवेदी जी ने अपने जीवन काल में बच्चों की कविताओं से लेकर देश प्रेम तक की तमाम कविताएं लिखी उनकी कविताएं विभिन्न पुस्तकों में संकलित है।

Read More »

व्यापार मंडल चौहान गुट ने सीएमएस को सराहनीय कार्य हेतु किया सम्मानित

रायबरेली। ऑल इंडिया व्यापार मंडल चौहान गुट ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेंद्र मौर्य को माला, मोमेंटो, अंगवस्त्र पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनके कार्यों को लेकर सभी ने प्रशंसा भी व्यक्त की। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले चौहान गुट टीम द्वारा असहाय गरीब जिसके दोनों पैर खराब थे, उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसको ऑपरेशन करने के लिए बताया गया। तब चौहान गुट ने इस मामले से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को अवगत कराया। जिसका ऑपरेशन सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में संभव हुआ।

Read More »

खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति किया जागरूक

कानपुरः जन सामना संवाददाता। नगर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त ग्रेड टू विजय प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से खाद्य विभाग द्वारा जांच अभियान के बारे में सूचित किया। उनके अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उप्र व भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के अंतर्गत मोती नगर जाजमऊ स्थित प्राथमिक पाठशाला में छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को मिलावट के घरेलू तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्र में खाद्य कारोबारी के प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई और कुल 41 नमूने संग्रहीत कर जाँचे गये। बताया गया कि एक उत्पाद में स्टार्च की उपस्थिति और दूसरे में फफूंदी की उपस्थिति मिली। 39 नमूने मानक के अनुरूप पाये गये ।

Read More »

बरसात से पहले नगर निगम कर रहा जल भराव के समाधान की योजना तैयार

मथुरा: जन सामना संवाददाता। जलभराव की समस्या से महानगर को निजात दिलाने के लिए नगर निगम कार्य योजना तैयार कर रहा है। जिससे बरसात के समय महानगर वासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पडे। मथुरा और वृंदावन में कई स्थान ऐसे हैं जहां बरसात होने पर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है और स्थिति को सामान्य होने में कई घंटों का समय लगता है। कुछ एक स्थानों पर इस समस्या का लगभग स्थाई समाधान तलाश लिया गया हैं। जिन चिन्हित स्थलों पर अभी भी जलभराव से निपटने का प्रभावी तरीका नहीं खोजा जा सका है, वहां के लिए नगर निगम कार्य योजना तैयार करने में जुटा है। इसी संबंध में नगर आयुक्त शशांक चौधरी की अध्यक्षता में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले जल भराव की समस्या से आम जनमानस को राहत पहुंचने की दृष्टिगत बैठक बुलाई गई। बैठक में जल निकासी की कार्य योजना तैयार करने कि लिए विशेषज्ञ संस्था को निर्देशित किया गया कि नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले जलभराव की निकासी के साथ साथ प्राथमिकता पर प्रमुख स्थल जैसे भूतेश्वर अंडरपास नया बस अड्डा अंडरपास आदि स्थानों को चिन्हित कर विस्तृत कार्य योजना तैयार कराकर जल निकासी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Read More »

समरस समाज की परिकल्पना को साकार कर रही भाजपाः दुष्यंत गौतम

मथुरा: जन सामना संवाददाता। एक नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत तैयार हो रहा है जिस में जाति, धर्म, परिवारवाद से ऊपर उठकर सबका साथ, सबका विकास के तहत सर्व समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने सोमवार को भाजपा महानगर द्वारा आयोजित अनुसूचित वर्ग समागम में कहीं। धौली प्याऊ मंडल की बुद्ध विहार कॉलोनी में आयोजित समागम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने संयुक्त रूप से किया।
समागम में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के समरस समाज की परिकल्पना को साकार करने का काम रही है। समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक राशन का लाभ पहुंचता रहे इसकी चिंता प्रधानमंत्री ने की है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से पहले कानून व्यवस्था चौपट थी और प्रदेश में जंगल राज था।

Read More »

होली से पहले व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटा नगर निगम

मथुराः जन सामना संवाददाता। होली से पहले बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले मार्गों मार्गों से अतिक्रमण हटाने और नालियों की साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने तीन दिन पहले वार्ड 70 स्थित ठा. बांकेबिहारी जी मन्दिर के आस पास की गलियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त रामजीलाल एवं संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव को निर्देशित किया गया कि होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए ठा. बांकेबिहारी जी मन्दिर की ओर जाने वाले मार्गों पर दर्शनार्थियों की सुविधार्थ मार्गां, नालियों की विशेष साफ सफाई करायी जाए तथा दुकानदार अपनी दुकानों के आगे हो रहे स्थायी, अस्थायी अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटालें। इसी क्रम में तीन दिवस तक मुनादी करायी गयी। सोमवार को अपर नगर आयुक्त रामजीलाल के दिशा निर्देश में ठा. बांकेबिहारी जी मन्दिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर अवैध रेम्प, सीड़ी, चबूतरा आदि अवैध अतिक्रमण को श्रद्धालुओं की सुविधार्थ हटवाया गया। जिससे जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो एवं जिसमें दुकानदरों की बेन्च, टेबिल, रेम्प आदि को ध्वस्त किया गया।

Read More »

प. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय का दीक्षान्त समारोह मनाया

मथुरा: जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान का 13वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राज्यपाल ने कार्यकम का शुभारम्भ जलभरो अनुष्ठान के साथ प्रारम्भ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कई पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने पशुपालकों के उपयोग हेतु पशुओं को होने वाली सामान्य व्याधियों के पारम्परिक व घरेलु नुस्खों से उपचार के सात वैज्ञानिक लघु प्रकाशनों का विमोचन किया। छात्र दिग्दर्शिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। पशुओं की बातें प्रसारण का शुभारम्भ, विश्वविद्यालय संवादपत्र खण्ड 19 सं 02 तथा विश्वविद्यालय पशुधन पत्रिका खण्ड 17 का विमोचन किया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में 79 पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक, 27 जैव प्रौद्योगिकी स्नातक, 32 परास्नातक तथा चार पीएचडी सहित कुल 142 उपाधियां दी गई। दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करने के लिए कुल 14 स्वर्ण पदक, 04 रजत पदक तथा 02 कांस्य पदक कुलाधिपति महोदया द्वारा वितरित किए गये। कुल 14 स्वर्ण पदक विजेताओं में नौ छात्राएं तथा पांच छात्र सम्मिलित हैं। स्वर्ण पदक का 64 प्रतिशत प्राप्त करते हुए छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की है।

Read More »

भाकियू अराजनैतिक ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग की

मथुरा: जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने राहत आयुक्त से मिलकर बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। एक सप्ताह में मुआवजा न मिला तो प्रदेशभर में जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष आगरा राजकुमार तोमर ने बताया कि चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चकबंदी एवं राहत आयुक्त जेएस नवीन कुमार से उनके कार्यालय में मिला। किसानां की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं से उत्तर प्रदेश में फैसले बर्बाद हो गई है। एक दर्जन से अधिक जनपद ओलावृष्टि से प्रभावित है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं एवं बारिश से किसानों की फसल खराब हो गई है। बुंदेलखंड में किसानों की मटर, मसूर, चना, अरहर को भारी नुकसान हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश से लेकर अवध और पूर्वांचल तक गेहूं,सरसों एवं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। मथुरा से लेकर आगरा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, प्रयागराज तक किसानो की आलू की फसल बर्बाद हो गई है।

Read More »

निगम की कार्यकारिणी की बैठक में 5.53 अरब के बजट को मिली हरी झंडी

-बैठक में वार्ड 22 के पार्षद ने क्षेत्र में दस माह से विकास कार्य न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
-बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने खाने के पैंकेट का किया बहिष्कार
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पास हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों ने इस सत्र के लिए 5.53 अरब के बजट को हरी झंडी दे दी। इससे शहर के विकास को पंख लगेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने आय के विभिन्न स्रोतों में बढ़ोतरी की। साथ ही कई मदों में खर्च के प्रावधानों को कम कर दिया। कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड में विकास कार्य न होने से नाराज एक पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी। पार्षद की चेतावनी पर उनके वार्ड में चार कामों को स्वीकृत किया गया। वहीं बैठक में सदस्यों ने खाने के पैकेटों का भी बहिष्कार कर दिया।
सोमवार को नगर निगम के जीवाराम हॉल में कार्यकारिणी की बैठक महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम में लगभग पांच अरब, 53 करोड़, 914467 रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। इस साल के बजट में सभी श्रोत से करीब चार अरब, 22 करोड़, 37,60000 की सकल आय की उम्मीद है। जबकि गत वित्तीय वर्ष के अवशेष करीब एक अरब, 27करोड़, 4664427 रुपये को जोड़ते हुए 5.53 अरब का बजट स्वीकृति के लिए कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया। करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा के बाद 2024-25 के बजट पर निगम कार्यकारिणी ने अपनी मुहर लगा दी। उपरोक्त बजट को अब अनुमोदन के लिए मंगलवार को प्रस्तावित निगम बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी इसलिए दी थी क्योंकि उनके वार्ड में पहले काम नहीं हो सके थे।

Read More »

महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट कर बचाई महिला की जान

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को चार यूनिट ब्लड की आवश्यता थी। जब महिला शक्ति की पदाधिकारियों को इस की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड डोनेट कर महिला की मद्द की।
महिला शक्ति की यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में ं एक महिला को चार यूनिट खून की आवश्यकता पड़ने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली। मैंने इसकी जानकारी अपने ग्रुप की सदस्यों को दी। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई। संस्था की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि महिला शक्ति की सदस्य प्रीती अग्रवाल एवं सौम्या चौहान के पुत्र गौरांग चौहान, अजय, दीपक ने महिला को रक्त दान कर मद्द की।

Read More »