Monday, July 1, 2024
Breaking News

मानसिक स्वास्थ्य जीवन का सबसे अनदेखा क्षेत्र

अभी कुछ दिन पहले सोनी नाम की पेशेंट मेरे पास क्लीनिक पर आई और फूट-फूट कर रोने लगी। मैं चुपचाप देखती रही और पूछा क्या बात है। कहने लगी आजकल मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता। मैं अपनी 3 साल के बच्चे को बहुत पीटने लगी हूं उसे अपशब्द इस्तेमाल करती हूं। मैंने उसकी सारी बातें सुनी उसने बताया गुस्सा बहुत आ रहा है, किसी चीज में मन नहीं लगता, पूरे बदन में दर्द, बहुत थकान, नींद ना आना और भूख न लगना। दरअसल सोनी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अवसाद की शिकार हो रही थी। उसको काउंसलिंग और उचित उपचार की जरूरत थी। ऐसे न जाने कितने लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और हीन भावना से ग्रसित हो रहे हैं। मानव जीवन में मानसिक स्वास्थ्य का बहुत महत्व है पर हम लोग सबसे ज्यादा इसको अनदेखा करते हैं जिस तरह शारीरिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होता है उसी भांति मानसिक स्वास्थ्य भी। जनवरी माह भारत में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य माह के रूप में मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य है मानसिक स्वास्थ्य का जीवन में महत्वत्ता, जागरूकता बढ़ाना और समर्थन प्रदान करना है। इस माह में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है जिसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को बेहतरीन दिशा में एक सामूहिक जागरूकता बढ़ाना है।

Read More »

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

हाथरस: जन सामना संवाददाता। महिला कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टीकर कैंपेनिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सांसद राजबीर सिंह दिलेर,  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह, माहौर, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के हस्ताक्षर अभियान को आरंभ करते हुए अपने वाहन पर स्टीकर लगाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को आगे बढाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की स्टॉल के माध्यम से महिलाओ एवं बालक/ बालिकाओं से संबंधित समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बालश्रम, स्पॉन्सरशिप, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 आदि की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

Read More »

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

मथुरा: जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा कार्यालय से एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) मुदिता शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। साथ में इस अवसर पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीरु वर्मा उपस्थित रहींद्य कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बालिकाओं के समुचित विकास और शिक्षा से संबंधित विचार रखे।

Read More »

मजबूत लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर हुई कार्यशाला

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। बलदेव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दघेंटा बलदेव मथुरा में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला मास्टर ट्रेनर, विधानसभा कोऑर्डिनेटर बलदेव डॉ. अखिलेश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। मजबूत लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यशाला में विद्यालय के ईएलसी नोडल प्रभारी जनार्दन राजभर ने पटुका पहनकर स्वागत किया। कैम्पस एंबेसडर शगुन व मीनू रावत ने मैं भारत हूं, भारत है मुझमें चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता जागरूकता गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन उद्बोधन बोधन में डा. अखिलेश यादव ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जो अन्य तीन संस्थानों परअन्य तीन संस्थाओं की कार्य प्रणाली को निष्पक्ष तथा भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिए उन पर तीखी नजर रखते हुए अंकुश लगाने का कार्य करता है।

Read More »

विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण को किया ध्वस्त

मथुरा: जन सामना संवाददाता। जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने हेतु प्राधिकरण सचिव व विशेष कार्याधिकारी द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जिसमें कॉलोनी अंतर्गत अवैध निर्माण व हाईवे पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। बुधवार दोपहर मजिस्ट्रेट अजीत सिंह के निर्देशन में विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों पर महाबली गरजा। जिसमें निजी विश्व विद्यालय के गेट नंबर एक व दो के मध्य 20 अवैध निर्माणों को महाबली ने ध्वस्त कर दिया। शांति व्यवस्था हेतु जैंत पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा। विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Read More »

भारत रत्न स्व0 कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह शहर स्थिति सूर्या होटल सिविल लाइन रायबरेली में महादेव प्रसाद जिलाध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर विचार मंच की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि कृपाशंकर एवं एम0 आर0 नन्दवंशी ने अपने उद्बोधन में समाज के प्रति उदारता पूर्ण भाव से सभी को जिले स्तर पर संगठित होकर कार्य करने की सलाह दी।
अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने आये हुए सभी बन्धुओं का स्वागत करते हुए नये वर्ष 2024 की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभायें किसी के अधीन नहीं होती, वे समय पर सूर्य की किरणों की तरह प्रकाशित होगी, चमकेगी और लुप्त हो जायेगी। यह सत्य है कि चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण विषम परिस्थितियों एवं संघर्ष के अन्तर्गत हो जाती है। जैसा कि स्व0 जननायक कर्पूरी ठाकुर के द्वारा नये युग की रचना हुई। भारत सरकार द्वारा स्व0 जननायक कर्पूरी को “भारत रत्न” की उपाधि से सुशोभित किये जाने पर कर्पूरी ठाकुर विचार मंच शाखा रायबरेली द्वारा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद ने कहा है कि खेद का विषय है कि आधुनिक परिवेश में हमारी सभी सामाजिक संस्थाये संगठित होने की तो बात करती है, परन्तु किसी भी संस्था को कोई भी पदाधिकारी या संस्था समाज को संगठित करने का कार्य नहीं करती, केवल भाषण देकर अपना वर्चस्व ही कायम करते रहते है, जो भी नेता आगे बढ़कर राजनीति स्तर पर पहुंचता है।

Read More »

डीएम ने जनप्रतिनिधियों के संग उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रमों में लोगों को शासन की जन कल्याणकारी योजनायें, नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराया गया। वहीं सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की स्थापना व संरचना के इतिहास एवं संस्कृति से भी आम जन को परिचित कराया गया।
बुधवार को विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय सांसद डॉ चंद्रसैन जादौन, मेयर कामिनी राठौर, जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जनप्रतिधिनियों ने अधिकारियों संग विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियांे को शॉल उड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में जनपद में 50 करोड़ का निवेश कर ट्रॉमा सेंटर की स्थापना करने वाले पीके जिन्दल, निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व राज्य निर्यात पुरूस्कार प्राप्त उत्कर्ष बंसल, जनपद में बायो एनर्जी प्लांट की स्थापना हेतु 50 करोड़ का निवेश करने वाले प्रमोद कुमार सिंह, राष्ट्रीय हस्तशिल्पी पुरूस्कार प्राप्त राजकुमार को सम्मानित किया गया।

Read More »

सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने डाक बंगला रसूलपुर स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर प्रमोद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पिछड़े वर्ग का नेतृत्व कर सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराया। शिवानी गुप्ता ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की घोषणा कर सामाजिक समरसता के सूत्र को मजबूत करने का काम किया है। शिक्षक जगदीश सविता ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर भारत रत्न से सम्मानित करने पर हमें गर्व है। यह सम्मान पिछली सरकारों को बहुत पहले देना चाहिए था। डॉ ज्ञान सिंह शाक्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांत, त्याग से जुड़ी घटना का वर्णन किया।

Read More »

आजादी की लड़ाई में नेताजी ने निभाई अहम भूमिकाः जगवीर सिंह

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसार जगवीर सिंह संरक्षक ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। प्रदीप कुमार पांडेय, धनराज सिंह अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि नेताजी ने कहा था, कि आजादी मिलती नहीं है, ली जाती है। वे आजीवन भारत के संघर्ष के न सिर्फ साक्षी बल्कि सहभागी और ध्वजवाहक भी रहे।

Read More »

फिजियोथैरेपी कैंप में मरीजों की हुई निःशुल्क जांच

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ब्राहमण चौराहा हिमायुपूर पर डॉ आशीष वर्मा फिजियोथैरेपी सेंटर पर एक दिवसीय कैंप का आयेजन किया गया। कैंप में आधुनिक मशीनों द्वारा जरूरतमंदों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गयां जिसमें हड्डी, नसों, मस्तिक, रीड की हड्डी के साथ बच्चों की निःशुल्क जांच की गई। कैंप में दीक्षा कश्यप, परी कश्यप, राघव कश्यप, कृष्णा एवं स्पर्श का सहयोग रहा।

Read More »