Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

सम्पर्क साहित्यिक संस्थान का वार्षिकोत्सव 7 जनवरी को

♦ 6 पुस्तकों का विमोचन व ’देश के दिग्गज 11 साहित्यकारों का किया जायेगा सम्मान
जयपुर। सम्पर्क साहित्यिक संस्थान के गौरवमय छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 जनवरी को संस्थान का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर साहित्य श्री, सम्पर्क श्री सम्मान के साथ ही 6 पुस्तको का विमोचन, काव्य सरिता का आयोजन भी जयपुर स्थित होटल ग्रैंड सफारी में रखा गया है ।
संपर्क संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांकनी गौड़ ( ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश), विशिष्ट शासन सचिव विधि राजस्थान सरकार व समारोह के मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार व्यास संयुक्त निदेशक राज्यपाल राजस्थान होंगे।
समारोह के विशिष्ट अतिथि कनिष्क शर्मा होंगी तथा डॉ. अखिल शुक्ला अध्यक्ष हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
महासचिव रेनू शब्दमुखर ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, विनोद भारद्वाज, कृष्ण कल्पित इकराम राजस्थानी, मनीषा कुलश्रेष्ठ, हेमंत शेष, राजेन्द्र मोहन शर्मा,मनोज शर्मा, डॉ सूरज सिंह नेगी, रजनी मोरवाल, रमेश खत्री सभी शख्सियत को साहित्यिक अवदान हेतु ’साहित्य श्री’ सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

Read More »

इंजीनियरिंग शिक्षा के भविष्य को आकार देने के लिए इंटर्नशिप का किया आयोजन

अयोध्या। इंजीनियरिंग छात्रों ने इंटर्नशिप में क्रांति लाने के लिए शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ सहयोग किया । एक परिवर्तनकारी सहयोग में इंजीनियरिंग छात्रों के एक समूह ने एक अभिनव इंटर्नशिप कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ साझेदारी की है। सामूहिक रूप से संचालित, यह छात्र नेतृत्व वाली पहल सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच अंतर को पाटने का प्रयास करती है, जो इच्छुक इंजीनियरों के लिए समग्र सीखने के अनुभव का वादा करती है।
व्यावहारिक परियोजनाओं और नैतिक विचारों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग शिक्षा के भविष्य को आकार देने, सैकड़ों छात्रों पर स्थायी प्रभाव छोड़ने और इंजीनियरिंग समुदाय के भीतर सामाजिक रूप से जिम्मेदार प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

Read More »

भाजपा होली गेट मंडल की कार्य समिति बैठक हुई संपन्न

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठनात्मक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी होली गेट मंडल महानगर की कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल एवं संचालन यशराज चतुर्वेदी ने किया।इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप आए भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से संपर्क ही भाजपा की मजबूती का आधार है। 2024 की लड़ाई विकसित भारत के लिए है। कैंप लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को नमो एप से जोड़ा जाएगा। वहीं महानगर महामंत्री राजवीर चौधरी व प्रभारी पन्ना गौतम ने कहा कि आगामी दिनों में युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन, शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभा, महिला मोर्चा युवती सम्मलेन, अनुसूचित मोर्चा बस्ती संपर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन और अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

एटीएम काटने में माहिर अंतरराज्यीय बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मथुरा: संवाददाता। एटीएम काट कर लूट करने के माहिर गिरोह के सदस्यों के साथ मथुरा पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने सहबाज मेव पुत्र शमी अहमद निवासी ग्राम नगला कानपुर थाना हसनपुर जनपद पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार बदमाश का साथी साजिद मेव पुत्र मुस्ताक निवासी नवासी उटावर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा रात के समय घिरे घने कोहरे से लाभ उठा कर भागने में सफल रहा रहा। फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड शुक्रवार को थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पैगांव विशम्भरा रोड़ पर गंजावास मोड़ के पास हुई।

Read More »

मेडिकल वेस्ट उठाने वाली गाडियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य होगा

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। मेडिकल बेस्ट उठाने वाली गाडियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य होगा। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उठाया गया मेडिकल बेस्ट बायो रेमिडेशन प्लांट तक पहुंचा। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक ली। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया कि जनपद में प्रदूषण से संबंधित जो कार्य किए जा रहे हैं उनका निरीक्षण करते रहें तथा फैक्ट्री, कम्पनी, फर्म आदि द्वारा प्रदूषण मानकों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये। हानिकारक वेस्ट पर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध भी करे और इससे पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जाये। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों से जो अपशिष्ट उठान हो रहा है, का समय समय पर निरीक्षण करते रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेडिकल बेस्ट उठाने वाली कम्पनी को निर्देशित किया जाये कूड़ा उठाने वाली सभी गाडियों पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगायें तथा निरंतर निगरानी रखें। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कांस्ट्रक्शन वेस्ट, ई वेस्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। जनपद में कारखानों, प्लांट एवं फैक्ट्री में प्रदूषण मानकों की जांच निरंतर करते रहे।

Read More »

हमारी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी हो, इस पर चिंतन करना आवश्यक-डॉ किरन

-सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत मनाई गई प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सामाजिक समरसता गतिविधि के अंतर्गत भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती बच्चूबाबा सरस्वती विद्या मन्दिर केशवपुरम चन्द्रनगर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने उनके जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों देकर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्राओं द्वारा पारम्परिक नृत्य के माध्यम से सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर किया। उसके उपरांत छात्राओं ने सावित्री बाई फुले की संघर्ष गाथा एवं उनके महान कार्यों को लघु नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। सभी लोगों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ शैली अग्रवाल ने अपने उद्वबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने मात्र नौ वर्ष की अल्पायु में विवाहोपरांत प्रचलित कुरीतियों तोड़कर स्वयं शिक्षा ग्रहण की और फिर शिक्षिका बनी। डॉ किरन कुमारी ने कहा कि शिक्षा का अर्थ डिग्रियाँ लेना नहीं है। हमारी शिक्षा समाज के लिए उपयोगी हो, इस पर चिंतन करना चाहिए।

Read More »

मतदाता सूची में किसी भी दिव्यांग मतदाता का नाम जुड़ने से ना छूटे पाएं-अपर जिलाधिकारी

-जिला दिव्यांगजन अधिकारी को दिव्यांग ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार के निदेशन में शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अर्ह छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोडने के सम्बन्ध मंे एक बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी अर्ह दिव्यांग मतदाता का नाम, मतदाता सूची में जुडने से छुटने न पाए। इसके लिए सभी सम्बन्धित अपने-अपने क्षेत्रों में एक बार फिर से मतदाता सूची को चौंक करा लें।
उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जन-जागरूक करने के लिए एक दिव्यांग ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने के लिए जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देशित किया है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिलाई शपथ

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। विकसित भारत संकल्प यात्रा जसराना विधानसभा के ग्राम पंचायत कैलई व गढी में पहुँची। जहॉ विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने एवं देश की एकता को सुदृढ़ बनाए रखने की लोगों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत निर्माण का हमारा संकल्प जनता की भागीदारी व समर्थन से सशक्त हो रहा है। सर्वांगीण विकास और जन-जन के उत्थान हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों के द्वार तक पहुंच रही है, मोदी सरकार का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कोई लाभार्थी छूट न जाए। साथ ही अनेक योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र लाभार्थियों को वितरित किये।

Read More »

कल्याण मंदिर विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का होगा शुभारम्भ

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राजा का ताल स्थित अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है। जैन मंदिर में छह जनवरी को कल्याण मंदिर विधान, सात जनवरी को भगवान चंदा प्रभु एवं श्री पारसनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें 523 वर्ष के इतिहास में पहली बार मूल नायक भगवान पारसनाथ का महामस्तिका अभिषेक किया जाएगा। आठ जनवरी को शांति विधान का आयोजन करके कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Read More »

22 जनवरी को अपने घरों में भजन कीर्तन पूजा पाठ करते हुए मनाएं दीपोत्सव-ठा. जयवीर सिंह

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मोदी जी की गारंटी वाली वैन अरांव ब्लॉक के भदेसर ग्राम पंचायत पहुंची। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठा. जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए यह संकल्प यात्रा शुरू की गई है। जिसमें सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों द्वारा सभी छूटे हुए व्यक्तियों का योजनाओं हेतु नामांकन करते हुए लाभ दिलाया जाएगा। ताकि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वह अपना योगदान दे सकें।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसलिए उस दिन सभी लोग अपने घर में भजन कीर्तन पूजा पाठ करते हुए दीपोत्सव मनाएं। जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से संतृप्त किया जाना है।

Read More »