Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

जनपद में वोटर लिस्ट में नाम जुडवाने, सुधरवाने को आए 59879 नये आवेदन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने रोल प्रेक्षक के रूप में अर्हता एक जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बंध में जनपद की द्वितीय समीक्षा बैठक ली। जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार कराने से संबंधित अब तक फॉर्म 6 में 59879 आवेदन आये हैं जिसमें 53233 स्वीकृत हो चुके हैं। फॉर्म 7 में 22582 प्राप्त हुए हैं जिसमें 18725 स्वीकृत हो चुके हैं। फॉर्म 8 में कुल 6572 आवेदन आये हैं, जिसमें 4589 स्वीकृत हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही फॉर्म निरस्त किये जायें। उन्होंने फॉर्म 6 के समस्त 40 वर्ष से अधिक आए आवेदनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्म को स्वीकार करने तथा रिजेक्ट करने पर आवेदक के पास मैसेज जाने के संबंध में जानकारी ली।

Read More »

गांव-गांव सरकारी योजनाओं का किया जा रहा बखान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। यात्रा के तहत 19 दिसंबर को वैन द्वारा मांट तहसील की तीन ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम हुए इनमें एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम जावरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पहुंची, जहां वैन का स्वागत पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के कौने कौने में पहुंच रही है।

Read More »

नगर निगम के टैक्स वसूली के लिए टीमें लगा रहीं कैंप

मथुरा। नगर निगम की ओर से टैक्स वसूली के लिए जगह जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में अपनी समस्या के समाधान के लिए लोगों की भीड उमड रही है। अधिकांश लोगों की शिकायत अधिक टैक्स भेजने की है। वह टैक्स को तर्कसंगत बनाने की मांग कर रहे हैं। मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सहुलियत को मद्देनजर रखते हुए महानगर के अलग अलग क्षेत्रों में टैक्स वसूली कैंप लगाये जा रहे है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशानुसार लगाये जा रहे इन कैम्पों में गृहकर, जलकर, सीवर कर से संबंधित लोगों की समस्याओं का निवारण करते हुए टैक्स जमा किया जा रहा है। निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों रुपये राजस्व प्रतिदिन जमा करा रहे हैं। शनिवार को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बृज गंगा सोसायटी में निगम के कर अधीक्षक बृजकुमार के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। जिसमें सदर, चन्दनवन, गाफ रोड़ नटवर नगर, बुद्धविहार कॉलौनी आदि दर्जनों क्षेत्रों के सैकडों लोगों ने टैक्स जमा कर मौके पर ही रसीद कटवाई।

Read More »

हाइटेंशन लाइन से लोहे का पाइप छूने से युवक की मौत

मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किशनपुर में हाइटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हादसा हुआ। गांव में घर के पास से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्टेज के नंगे तार से लोहे का पाइप छू जाने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। महावन थानाध्यक्ष आशा चौधरी ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में पंचायत नामा भर शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। सूचना पर विद्युत विभाग लक्ष्मी नगर के उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार को स्थानीय निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि नैहना उर्फ यतेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल उम्र करीब 35 वर्ष अपने निर्माणाधीन घर पर काम करते हुए चाली लगाने के लिए लोहे का पाइप लेकर आया और तभी घर के पास से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन के नंगे तार से पाइप छू गया।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज अंतर्गत सेनपुर के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवक मोहम्मद सादिक 72 पुत्र सलीम निवासी सेनपुर, व रामकुमार 26 पुत्र रामनिरंजन निवासी कुसड़ी सगरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टर ने बताया कि युवकों की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के कैर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रामसजीवन 45 वर्ष पुत्र प्रदान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक महराजगंज से घर जाते समय नैय्या नाला कैर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Read More »

भगवान की सेवा से ही सब कुछ पाया जा सकता हैः स्वामी शुकदेवानंद

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन के तृतीय दिवस पर सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को अच्छे कर्मों से यश और धर्म पुण्य की प्राप्ति होती। उन्होंने कहा कि मानव जीवन महत्वपूर्ण है। इसके लिए देवता भी तरसते हैं। प्राणी मात्र को भजन और भक्ति निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। जीवन में सहज भाव अति आवश्यक है व्यक्ति को अपना कर्तव्य, बुद्धि, विवेक के साथ करना चाहिए। अच्छे कर्मों से मनुष्य को यश और धर्म पुण्य की प्राप्ति होती है व्यक्ति को जो मिला है उसमें संतोष कर वैराग्य के पृति भी जागृत होना चाहिए। इसी में परम शांति प्राप्त होती है। महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद ने कहा कि हनुमान जी ने भगवान राम की भक्ति करते हैं उसी प्रकार हम सबको करनी चाहिए। जैसे एक पिता अपनी पुत्र की देख रेख करता है उसी प्रकार यदि हम भगवान के ऊपर भरोसा करेंगे तो भगवान हम सभी पर पिता की तरह देखरेख रखेंगे।

Read More »

आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है: बीके भाई

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केला देवी द्वारा रामनगर ब्रह्माकुमारी पाठशाला पर दो दिवसीय संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ प्रभास्कर राय, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुन्नी देवी नें दीप प्रज्जलन कर किया। संगीतकार बीके अविनाश भाई ने राजयोग मेडिटेशन की जानकारी देते हुए परमात्मा का सत्य परिचय हेतु सर्वधर्म की धर्मगुरुओं के चौतन्य स्वरुपओं द्वारा निराकार परमात्मा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक परमात्मा के बच्चें है, आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है। इसके लिए किसी हठ या शरीर को कष्ट देने की आवश्यकता नहीं होती। आज के तनाव पूर्ण जीवन में राजयोग से अपने अंदर की कमी, कमजोरियों, बुराइयों आदि को आसानी से दूर किया जा सकता है।

Read More »

सर्वश्रेष्ठ जिला समन्वयक चुने गए अश्वनी जैन

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत इंडियन साइंस कम्युनिकेशन एजेंसी, लखनऊ के तत्वाधान में प्रिंस इंस्टीट्यूट इनोवेशन ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जनपदों के जिला समन्यवक में से फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को एजेंसी द्वारा चयनित किया गया। उनको मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ मलकानिया, कार्यक्रम अध्यक्ष सीएस आई आर के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ भरत सिंह, इंडियन साइंस कम्युनिकेशन एजेंसी लखनऊ के सचिव डॉ विष्णु प्रताप सिंह द्वारा श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया।

Read More »

थाना उत्तर में कबाड़ वाहनों का किया निस्तारण

फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय के आदेश एवं एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी उत्तर ने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह व सीओ सिटी कमलेश कुमार की मौजूदगी में थाना प्रांगण में कबाड़ पड़े 56 वाहनों की नीलामी कर एक लाख 90 हजार रू. की धनराशि जमा कराई है।

Read More »

मुकुल ने जीता कबड्डी में गोल्ड मेडल

फिरोजाबाद। नेपाल के पोखरा में आयोजित एशियन स्टूडेंटस स्पोटर्स चैम्पियनशिप 2023 में नगर के सुहाग नगर निवासी मुकुल मिश्रा व उनकी टीम ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद के साथ देश का नाम रोशन किया है। कब्बडी में मेडल लेकर आए खिलाड़ियो का नगरवासियों एवं मोहल्लेवासियों जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »