Friday, July 5, 2024
Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा मेले में व्यापारी व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासनः जीसी सिंह चौहान

रायबरेली। 27 नवंबर से शुरू होने ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले से पूर्व व्यापारियो की सुविधाओं सहित श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने जिला प्रशासन से वार्ता की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहन गुट ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने 27 नवंबर 2023 से शुरु होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर व्यापारी बंधु व श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को एक ज्ञापन सौपते हुए एक दर्जन से अधिक मांगो को उनके समक्ष रखा है। जिसमें डीएम व उनकी प्रशासनिक टीम को गंगा आरती मे शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया है।

Read More »

लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस तहसील दादरी नोएडा गौतमबुद्ध नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया और कार्यक्रम में लेखपाल संघ से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संस्थापक स्व. मुरारीलाल शर्मा के तैल चित्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लेखपाल राजवीर सिंह द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने में सहभागिता अदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंड मंत्री अतर सिंह यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम में लेखपाल संघ की जिलाध्यक्ष डिंपल यादव, सचिव नरेंद्र कुमार, सेवानिवृत पूरनचंद शर्मा, सतीश सैनी, धर्मवीर शर्मा, रणवीर शर्मा, आनंद स्वरूप शर्मा, श्रीनिवास आदि अनेक पदाधिकारी सहित द्वारका प्रसाद, नीरज भाटी, राजेश कुमार शर्मा, बृजमोहन शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, सरजीत, आदित्य, बृजेश विकल, अरविंद श्रीवास्तव, राजकुमार नागर, केके शर्मा आदि काफी संख्या में लेखपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार लेखपाल द्वारा किया गया।

Read More »

दीपावली पर राया में हुये अग्निकांड में अब तक छह मरे

मथुराः जन सामना संवाददाता। दीपावली पर राया के पटाखा बाजार में लगी आग में झुलसकर घायल हुए नौहझील निवासी मोहन सिंह पुत्र हरीशचंद्र ने गुरुवार की रात लगभग 12 बजे उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। इससे पहले इनके बीच के बेटे पे बुधवार रात दम तोड़ दिया था। जिसका अंतिम संस्कार गुरुवार देर शाम किया गया था। राजेश की चिता की आग ठंडी नहीं पड़ी थी तब तक पिता मोहन सिंह की भी मौत की खबर आ गई। मौत की खबर मिलते ही बुरी तरह चीख पुकार मच गई अब तो मानो परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूटता नजर आ रहा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं कस्बा में मातम छाया हुआ है। हर कोई अग्निकांड में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read More »

कॉरीडोर का प्रदेश के छोटे-बड़े उद्योगों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पाेरेशन ऑफ इण्डिया लि0 (डीएफसीसीआईएल) के अधिकारियों के साथ ईस्टर्न एवं वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने प्रदेश में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडेार का कार्य पूरा होने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुये कहा कि ईस्टर्न कॉरीडोर में सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश का होने के कारण सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश के छोटे-बड़े उद्योगों को मिलेगा। मालगाड़ियों की रेल लाइन अलग होने से उनकी रफ्तार बढ़ेगी और माल ढुलाई में कम वक्त मिलेगा।

Read More »

पराली जलाने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगाः एन. टी. प्रतिमा

बिंदकी/फतेहपुर। छोटे-बड़े किसान जो भी हों यदि पराली को जलाते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के साथ जुर्माना तथा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह बात तहसील क्षेत्र के सरकंडी चौकी में आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने उपस्थित किसानों के बीच कही। शुक्रवार को नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने उक्त बैठक के दौरान कही कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है, जो मानव जीवन के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय और शासन के निर्देश के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति या किसान पराली जलाते पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत

खखरेरु/फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम बसवा गांव के आदर्श बिक फील्ड के समीप ट्रैक्टर चालक एक महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाहियां शुरू कर दिया। खखरेरू थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी संगीता देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी राम किसोर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गयी। बताया गया कि दिनांक 16 नवम्बर 2023 को पैदल जा रही थी। तभी ट्रैक्टर की टक्कर लग जाने के कारण उक्त महिला की मौके पर मौत हो गयी। मौत की खबर की जानकारी होते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Read More »

मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने निर्माणाधीन फिश मंडी का किया निरीक्षण

चंदौली। भारी उद्योग मंत्री, भारत सरकार, स्थानीय सांसद डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा नवीन मंडी स्थित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी का निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी गई। उन्होंने बताया कि मछली पालकों और मछली व्यापारियों के प्रशिक्षण के लिए एक कॉन्फ्रेंस हाल भी होगा। जहां समय-समय पर मछली पालन से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी और मत्स्य पालकों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी.इस अल्ट्रा मॉडर्न बिल्डिंग में मछली से संबंधित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Read More »

’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की समीक्षा हेतु नोडल अधिकारी ने की बैठक

रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक बचत भवन सभागार में नोडल अधिकारी, भारत सरकार, रजत अग्रवाल (आईएएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को मिल सके इसकी समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही इसके लिए सरल प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि लाभार्थियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से श्विकसित भारत संकल्प यात्राश् भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से प्रारम्भ की जा रही है।

Read More »

मीडिया को राजनीति का हिस्सा या हितधारक नहीं होना चाहिए: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। गुरूवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस, 2023 का आयोजन किया गया। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया का नैतिक कर्तव्य है कि वह सच बताए। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े हर व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह समाज को सच बताए चाहे वह पत्रकार हो, अखबारों से जुड़ा हो या संचार माध्यमों से जुड़े लोग हों। उन्होंने कहा कि अविश्वसनीय और गलत खबरों ने समाज में मीडिया के विश्वास को कम किया है।
उपराष्ट्रपति ने जोर देते हुए कहा कि मीडिया को राजनीति का हिस्सा या हितधारक नहीं होना चाहिए, मीडिया को लोकतंत्र की ताकत होना चाहिए, कमजोरी नहीं। मीडिया को राजनीतिक भागीदारी से बचना चाहिए ताकि प्रगतिशील मीडिया हमारे लोकतंत्र में सच्चाई और जवाब देही का प्रतीक बना रहे।

Read More »

चिंताजनक है अखबारों और लेखकों की स्थिति

समाचार पत्र और यहां तक कि लेखकों को भी अस्तित्व बचाने के लिए गूगल व फे़सबुक को मात देना होगा। बदहाल होती स्थिति पर सवाल यह है- वे ऐसा कैसे करेंगे? सबसे महत्वपूर्ण कारक है न्यूज़ कैरियर की बढ़ोत्तरी- गूगल, फे़सबुक और बाकी दूसरे। एक तरफ वे किसी अन्य द्वारा उत्पादित समाचार ले लेते हैं और दूसरी तरफ वे समाचार पत्रों की आजीविका-राजस्व को हड़प लेते हैं। इनसे ज्यादा बदतर स्थिति में अखबारों के लिए लिखने वाले लेखक है जो आए दिन पूरी मेहनत करते है लेकिन मेहनताना देखे तो समुंदर में मोती मिल जाए मगर लेखकीय सहयोग नहीं। कारण इंटरनेट पर सामग्री की भरमार के फलस्वरूप अखबार कहीं से भी कुछ उठाते है और चस्पा कर देते है। ऐसे में न लेखक की जरूरत और न ही लेखकीय सहयोग का झंझट। इसी के चलते पत्रकारिता आज शातिर दिमाग वालों के लिए धंधा बन गई है जो पच्चास सौ कॉपी छपवाते है या डिजिटल एडिशन निकालते है और बदले में विज्ञापनों से पैसा बनाते है। यहीं नहीं ऐसे लोग लेखकों को लेखकीय सहयोग देने की बजाय लेखकों से लेख छपवाने के लिए पैसे की मांग भी करते है। शर्मसार है ऐसे में पत्रकारिता।

Read More »