Monday, July 1, 2024
Breaking News

ऊंचाहार पहुंचें अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब बेग, भदोही सर्किट हाउस से कुंडा होते हुए रायबरेली जनपद के आज ऊंचाहार पहुंचे। ऊंचाहार में कुरैशी समाज के जिला अध्यक्ष व पूर्व सभासद असलम कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानत रसूल का भव्य स्वागत किया। वहीं अमानत रसूल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के तहत जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, वह देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अल्पसंख्यक मोर्चा की है। अमानत रसूल ने बताया कि मुस्लिम समुदाय तेजी से हमारे साथ जुड़ा है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में संपूर्ण समर्थन मुस्लिम समुदाय का भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

Read More »

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुड़ी में एक विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। सूचना पर आए मांयका पक्ष के लोगों ने देखा तो ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना खैरगढ़ के गांव कुड़ी निवासी 25 वर्षीय लवी पत्नी स्वदेश बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन शव को घर में ही छोड़ भाग गये। सूचना पर जनपद इटावा के गांव नगला जुला निवासी मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लोगों की सहायता से फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है।

Read More »

तीन करोड़ नौ लाख पच्चपन हजार रू. के निर्माण कार्याे का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम (एन-कैप) योजना अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने विभिन्न वार्डाे में लगभग तीन करोड़ नौ लाख पच्चपन हजार रू. के निर्माण कार्याे का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यकम (एन-कैप) योजना के अंतर्गत वार्ड न. 13 के मौ. विभव नगर सेक्टर-2 में दीक्षित पार्क एवं सेन्ट्रल पार्क में सौंर्दीकरण आदि कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। वार्ड नं. 12 के मौ लक्ष्मी नगर में लगभग एक करोड़ 42 लाख रू. के निर्माण कार्याे का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत वार्ड नं. 35 नगला भाऊ के मौहल्ला आनन्दीपुरम में लगभग 15 लाख 20 हजार एवं एन-कैंप योजनांतर्गत वार्ड नं 25 ढोलपुरा में एक करोड़ 15 लाख रू. के निर्माण कार्याे का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया गया।

Read More »

बेटियां अपनी स्वयं की दृढ़ इच्छा शक्ति से बन सकती है सशक्तः कुलपति

फिरोजाबाद। आजादी के अमृत काल में नगर के सुप्रसिद्ध एस. आर. के. पीजी कॉलेज में बुधवार को सशक्त नारी सशक्त भारत विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रोफेसर आशुरानी और मुख्य वक्ता के रूप में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट कृतिराज (आईएएस) रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रॉफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया व प्रबंध समिति के सहसचिव डॉ. विनय कुमार गोयल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं सेठ कन्हैयालाल गोइंका के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। इसके बाद प्राचार्य द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशुरानी ने कहा कि आज के युग में हर बेटी को सशक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कोई अन्य सशक्त नहीं कर सकता, बल्कि हम स्वयं अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से सशक्त बन सकते हैं। हर बेटी को पुलिस एवं महिला हैल्प लाईन नम्बर तथा रेल रिजर्वेशन नम्बर पता होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि हमें अपने कौशलता को बढ़ाना होग।

Read More »

किसान दिवस में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी मुहैया कराई गई। समाधान दिवस में कृषकों को कृषि विभाग में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री कुसुम सोलरपम्प योजना एवं एआईएफ योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। अधिशाषी अभियंता विधुत ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने किसान समाधान दिवस में आयी शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीयों को एक सप्ताह के अंदर समाधान एवं शीतग्रहों की आ रही समस्यों के समाधान हेतु जिला उद्यान अधिकारी निर्देश दिये।

Read More »

नहर में मिला युवती का शव, फैली सनसनी

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के गांव जोधपुर के निकट बुधवार सुबह नहर में एक युवती का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गांव जोधपुर के निकट बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव नहर में पड़ा देखा तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। नहर में युवती के शव की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और युवती की शिनाख्त कराई।

Read More »

किसानों की मांग को लेकर भाकियू का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा गया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्रित हो गए। इस मौके पर किसानों की समस्याओं को उठाया। मांग की गई कि किसानों के बीज, उर्वरक पर सब्सिडी बढ़ाई जाए। किसानों की उपज के लिए सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी दे और खरीद की गारंटी दे। मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण किया जाए, भोजन, दवा, कृषि उपकरणों जैसी सामिग्री पर जीएसटी हटाई जाए। पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम किया जाए। खाद्य सुरक्षा की गारंटी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक बनाया जाए। बिजली संशोधन विधेयक साल 2022 को वापस लिया जाए। सभी किसानों को कर्ज के जाल से मुक्त किया जाए।

Read More »

ब्रज में चढ़ने लगी होली की खुमारी, पहुंच रहे देश-विदेश के भक्त

मथुरा। संपूर्ण ब्रज मंडल में होली का खुमार चढ़ने लगा है। मथुरा, वृंदावन, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव आदि जगहों पर होलिका उत्सव बसंत पंचमी से ही प्रारंभ हो जाता है। इसके बाद होलाष्टक लगते ही फाग उत्सव भी प्रारंभ हो जाता है। रंगभरी एकादशी से इस संपूर्ण क्षेत्र में रंग उत्सव की धूम रहती है। बरसाना में लठमार होली खेली जाती है और वृंदावन में होली का अलग ही नजारा रहता है। वृंदावन की होली में विदेशी भक्त ज्यादा होते हैं। देश-विदेश के पर्यटक होली पर बांकेबिहारी की नगरी में पहुंच जाते हैं और होली की मस्ती उनके कण कण में नजर आती है। वृंदावन की गलियों में होली रास और रंग की तैयारी एक महीने पहले से प्रारंभ हो जाती है। रंगभरी एकादशी के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में परंपरागत रूप से होली उत्सव शुरू हो जाता है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और ठाकुर बांके बिहारी लाल की अष्ट प्रहर विशेष पूजा में 56 भोग लगाए जाते हैं।

Read More »

मथुरा जनपद को 33387 करोड़ के 372 निवेश प्रस्ताव मिले

मथुराः जन सामना संवाददाता। जनपद मथुरा को 33387 करोड़ के 372 निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त हुए। निवेश प्रस्तावों के सापेक्ष दस लाख करोड़ से भी अधिक परियोजनाओं के शुभारम्भ हो जाने के फलस्वरूप को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी चार अयोजित की गयी। उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद स्तर पर इस समारोह का आयोजन होटल गणपति पैलेस, मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मथुरा वृंदावन श्रीकांत शर्मा एवं जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, महानगर अध्यक्ष धनश्याम लोधी, देवेन चौधरी अध्यक्ष मथुरा मैटेलर्जीकल कलस्टर, राजेश बजाज पूर्व अध्यक्ष नेशनल चौम्बर एवं रामेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग द्वारा दीप प्रज्जवन कर उद्घाटन किया गया।

Read More »

किसानो ने भाकियू टिकैत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली के आसपास चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से किसानों की मांगों को पूरा करने के साथ ही आंदोलन को समर्थन की प्रतिबद्धता दोहराई। किसान पहले कैंट बिजली घर कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और यहां से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी मध्य प्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार व प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक केवल 6 प्रतिशत किसानों का ही गल्ला न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है। शेष 94 प्रतिशत किसानों का गला बिचौलिया द्वारा खरीदा जाता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा केवल और केवल उद्योपति और पूंजीपति की अर्थव्यवस्था दिन दुगनी रात चौगुनी होती जा रही है। बिचौलिया किसान के तीन रूपये के समान को लेकर 300 रूपये में बेच रहे हैं। इससे किसान का भला नहीं होगा। किसानों के मार्च को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था।

Read More »