Monday, April 29, 2024
Breaking News

पुलिस अधिकारियों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, देखी सुरक्षा व्यवस्था

खेकड़ा, बागपत। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को एलसीपी कालेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मतगणना के लिए प्रमुख हाल की भी जांच की। बागपत लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हो गया। इसके 979 बूथों के मतदान के बाद बीती देर रात तक पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीने जमा कराई। मशीनों को एलसीपी कालेज परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। देर रात एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को जांचकर आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार को सीओ प्रीता सिंह ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। आयोग की ओर से आए दिशानिर्देश के अनुपालन में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल लगाया गया है। यहां पर आधी सेक्शन फोर्स लगाई गई है। जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन चक्र में है।

Read More »

सपा प्रत्याशी के पक्ष में सात मई को वोट करने की अपील

फिरोजाबाद। लोकसभा फिरोजाबाद की विधानसभा सिरसागंज के गांव भंडारी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान विजयपाल यादव ने अपने सभी समर्थक व्यापारियों के साथ सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को भारी मतों से जीतने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर भाजपा यह चुनाव जीती, तो सबसे पहले संविधान को बदल कर रख देगी। जिस संविधान के दम पर एससी और ओबीसी के लोग संघर्ष, मेहनत करके एक समान एक बराबरी का दर्जा पाते हैं। उस संविधान को यह बीजेपी के लोग बदलना चाहते हैं। भाजपा किसान, छात्र, व नौजवानों को धोखा देने का काम कर रही है।

Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह को जिताने की अपील

फिरोजाबाद। शनिवार को तिलक इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के सभी हस्तशिल्पियों और कारीगरों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होना है। दो चरण शुक्रवार तक संपन्न हो चुके हैं। 545 में से एक लोकसभा सीट गुजरात के सूरत से जीतकर आ गई है। 191 सीटों पर चुनाव हुए हैं। जो रुझान हैं। जिसमें जो उत्साह और उमंग है। पूरे देश में एक ही गूंज सुनाई दे रही है। फिर एक बार मोदी सरकार की। पहले आतंकी विस्फोट होते थे। तब कांग्रेस कहती थी कि इसके पीछे पाकिस्तानी का हाथ है। इसे देखेंगे, आज आतंकी घटना तो दूर पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें हमारा हाथ नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो सका है। आज देश का दुश्मन देश की सीमा में नहीं घुस सकता। उसे पता है कि घुसपैठ करेंगे तो काम तमाम हो जाएगा।

Read More »

बड़ौत में श्री सम्मेद शिखर विधान का आयोजन

बड़ौत। आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के सुशिष्य आचार्य श्री सौरभ सागर महाराज के पावन सानिध्य मे श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मन्दिर मंडी बड़ौत मे श्री सम्मेद शिखर विधान का आयोजन किया गया। सोधर्म इंद्र राजेश जैन के नेतृत्व मे 100 से अधिक इंद्र इंद्राणियो ने विधान मे पूजन की।शांति धारा का सौभाग्य सोधर्म इंद्र राजेश जैन को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य संदीप जैन इंदौर के निर्देशन मे सभी जैन श्रधालुओ ने अष्ट द्रव्यों से पारसनाथ भगवान की पूजन की। इस अवसर पर वरदान जैन और शुभम जैन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किये। इसके बाद जैन श्रधालुओ ने भक्ति भाव से सम्मेद शिखर विधान की पूजन की और मांडले पर 108 अर्घ समर्पित किये। वात्सल्य भोज महेंद्र कुमार मनोज जैन की ओर से किया गया। विधान के मध्य मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने कहा कि दिन रात मेरे स्वामी, मैं भावना ये भाऊ, देहांत के समय मे तुमको ना भूल पाऊ।

Read More »

शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक में पन्ना प्रमुखों को दी गई जिम्मेदारी

रायबरेली। आज भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पश्चिम अखिलेश तिवारी व नगर के प्रभारी शिवेंद्र सिंह द्वारा अमर नगर सेक्टर में शक्ति केंद्र की बैठक ली गई। जिसमें वहां के सभी पन्ना प्रमुखों को उनके कार्यों के बारे में बताया गया और सभी पन्ना प्रमुखों को उनकी मतदाता सूची मतदाताओं की जिम्मेदारी तथा 20 करणीय कार्य बताए गए। यह बैठक जिले के जिला मंत्री संतोष गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अमर नगर शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्ष व मतदाता सूची प्रमुख उपस्थित रहे। नगर के प्रभारी शिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के एक पन्ने पर 60 मतदाता होते हैं और एक पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी है कि 60 मतदाताओं द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान कराना।

Read More »

विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

ऊंचाहार, रायबरेली। पंडित जगदीश प्रसाद स्मारक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शांति नगर लक्ष्मीगंज में मेधावी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 12 की मेधावी प्रांशी शुक्ला, अल्पना अग्रहरि, सिया शुक्ला, सत्यम मौर्य, तान्या सिंह, हाई स्कूल में प्रशांत शुक्ला, अजीत वर्मा, काजल निर्मल, खतीजा, मन्नू शुक्ला, महिमा शुक्ला, शिवम मौर्य कक्षा 9 में खुशी तिवारी, लक्ष्मी मौर्य, सचिन, संतोष कक्षा 8 में रोहिणी, आकाश पटेल, कक्षा 7 में आयुषी सिंह, शिवानी शुक्ला, आदर्श मौर्य, प्रतिज्ञा शुक्ला, कक्षा 6 में अभिनव शुक्ला, साक्षी पाल, आर्यन पटेल, प्राइमरी में यश यादव, जिगर, यश शुक्ल, ऋतिक, माही सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया।

Read More »

उपेक्षा का शिकार है ऊंचाहार, फिर अपेक्षा क्यों रखते हैं जनप्रतिनिधि ?

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश का वीवीआईपी जिला कहा जाने वाला रायबरेली आज भी अपने विकसित होने की बाट जोह रहा है। यहां चाहे जिस किसी भी पार्टी की सत्ता रही हो सभी ने किसी न किसी कदम पर सबने इसकी उपेक्षा ही की है।
आज हम बात करते हैं प्रदेश में वीवीआईपी जिला कहे जाने रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की। जहां करीब 40 वर्षों से दीपक तले अंधेरा की कहावत यथार्थ देखने को मिल रही है। यहां का विकास कागजों में और चित्रों में ही देखने को मिल सकता है। जमीनी स्तर पर विकास देखा जाए तो उसके सारे दावे खोखले नजर आते हैं। जिले के अंदर आने वाले बड़े बड़े नेता और जनप्रतिनिधियों ने भी ऊंचाहार की उपेक्षा की है, हालांकि आज तक हुआ विकास भी उन्होंने ही किया है। चुनाव आने पर वोट की लालच में प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे तो करते हैं और चुनाव समाप्त होने के बाद बैरंग लौट जाते हैं और फिर दोबारा नजर नहीं आते।
कुछ महीने पूर्व जिले के एक बड़े नेता ने यहां पदयात्रा भी शुरू की और इस पदयात्रा के दौरान उन्हें कई सैकड़ो प्रार्थना पत्र भी मिले लेकिन उनमें से कितने का निस्तारण हुआ, यह आज तक पता नहीं चल सका। पत्रों के निस्तारण की बात छोड़ दी जाए तो, जो सामाजिक समस्याएं देखने को मिल रही हैं उस पर भी नेता संज्ञान नहीं लेते।

Read More »

सपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं से बाबा साहब के संविधान बचाने की अपील

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव ने लोकसभा फिरोजाबाद की विधानसभा शिकोहाबाद में दीवानी परिसर में जनसंपर्क कर अधिवक्तओं, मुंशी आदि से वोट देने की अपील की। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा साहब के संविधान को बचाने की गुहार लगाई। सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा कि आप कानून के सदस्य है। आपकों अच्छी तरह समझ में आ रहा होगा, कि भाजपा सरकार देश के संविधान को ताक पर रखकर तानाशाही से कानून को अनदेखा कर देश के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रही हैं। किसान आंदोलन में किसानों पर रबड की गोलियां और आंसू गैस चलायी जा रही है। हमारे ओलपिंक पहलवानों को एक बलात्कारी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पीटा गया। विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के जेल में डाल दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के जजों पर दबाब बनाने की कोशिश कर रहे।

Read More »

महिला सम्मेलन में तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह के समर्थन में महिला सम्मेलन क्षत्रिय धर्मशाला सिरसागंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने मातृशक्ति को तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी बहनों से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ से विजयी बनाने के लिए आह्वान किया। साथ ही महिला सम्मेलन में लाभार्थी महिला बहनों से सार्थक चर्चा की और सभी बहनों ने एक स्वर में मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया।

Read More »

लोकसभा क्षेत्र के शक्तिकेंद्र के पन्ना प्रमुख सक्रिय रहकर कार्ययोजना पर करें अमलः धर्मपाल सिंह

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की संगठनात्मक बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने लोकसभा क्षेत्र के शक्तिकेंद्र के पन्ना प्रमुखों को सक्रिय रहकर कार्ययोजना पर अमल करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में पुनः कमल खिले। इसके लिए कार्यकर्ताओ को अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर कार्ययोजना तैयार करें, ताकि बूथ जीता चुनाव जीता जा सके। साथ ही सभी भाजपा पदाधिकारियों को आगामी सात मई को अधिक मतदान हेतु एवं अबकी बार 400 पार के संकल्प पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Read More »