फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जय भारत महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने न्याय पंचायत ब्रह्मापुर लाजपुर की जमालीपुर ग्रामसभा में राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। उसके उपरांत प्रभातफेरी गाँव में निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने मंदिर परिसर की सफाई कर श्रमदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन-जन से जोड़ना तथा जनता की समस्या के निवारण हेतु किया गया है। इसके उपरांत एका के जेड़ा में प्रभातफेरी निकाली गई और सैनिक के परिजनों का सम्मान किया गया। तथा किसानों और युवाओं के साथ संवाद किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा 2022 में जनता उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
हरचंदपुर सीएचसी और डिघौरा पीएचसी को मिला स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रथम अवार्ड

बदमाशों ने राजमार्ग के सवैया तिराहे पर जमकर की दबंगई और जानलेवा हमला
क्षेत्र में ढलने वाली हर एक शाम अपराध की कहानी लिखती है,कौन सा गांव चोरी की घटना का या बदमाशों के हमले का शिकार होगा पता नहीं..?
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता| जनपद के कोतवाली ऊंचाहार के क्षेत्र में जिस तरह से आए दिन चोरी डकैती जानलेवा हमलों का सिलसिला लगातार जारी है उससे यह ज्ञात होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष हैं।इस बार कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार में खोजनपुर ग्रामसभा के प्रधानपति एवं उनके साथियों पर देर शाम बदमाशों ने किया जानलेवा हमला।हमलावरों द्वारा ऐसा संगीन जुर्म जिसमें घायल हुए प्रधान पति और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं एवं थोड़ी देर बाद ही उन्हें हमलावरों ने मोखरा गांव निवासी सचिन पांडेय पर हमला किया जिससे वह खून से लथपथ हुए और सिर पर गहरे घाव लिए हुए कोतवाली पहुंचे ।बतातें चलें कि अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित महिला प्रधान रांची गुप्ता जिन्होंने भारी मतों से विजई होकर एक रिकॉर्ड कायम किया था|
जिले की धरोहर एवं आस्था के केंद्र का शुरू हुआ जीर्णोद्धार

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|शासन के दिशा निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को तहसील कर्मियों ने सदभावना दिवस के रुप में मनाया।तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम मे भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर हम लोगों द्वारा आज 20 अगस्त को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। सदभावना दिवस का मतलब सभी धर्म,भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण व संप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है और सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य यह भी है कि लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति दूर हो और दया के भाव का विकास हो वहीं मेरे द्वारा तहसील सभागार में समस्त कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।इस मौके पर तहसीलदार रिचा सिंह,अंजनी बाजपेयी, विकास कुशवाहा,संदीप सिंह,संदीप मिश्रा लेखपाल प्रीति गुप्ता,अर्चना प्रिया सिंह,दर्शिता श्रीवास्तव, संगीता यादव,चंद्रमोहन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राधेश्याम सोनी का हुआ स्वागत

कौशल भारत,कुशल भारत के तहत प्रशिक्षित किए जाएंगे युवा

ससुरालियों ने मासूम संग विवाहिता को घर से निकाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद को दी चहुमुंखी विकास की सौगात
उपमुख्यमंत्री ने 684 करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
हमीरपुर। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड सहित संपूर्ण प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित है। केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न विकास परक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के साथ ही उसका उद्घाटन करने का भी कार्य कर रही है तथा वर्तमान में विकास कार्य कागजों पर नहीं अपितु धरातल पर दौड़ रहा है। उपरोक्त विचार उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आज जनपद हमीरपुर में उनके प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस परेड ग्राउंड हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हमीरपुर जनपद में लोक निर्माण विभाग के रु0 172.26 करोड़ के 69 कार्यों (250 किमी), विश्व बैंक झाँसी खंड के रुपए 350 करोड़ की लागत से 73 किमी लंबाई के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत 146 करोड़ के 116 किमी के 23 कार्यों, सेतु निगम के 15.73करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 684 करोड़ की लागत के 439 किमी के 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
Read More »